गुजरात

गुजरात

गुजरात
गुजरात

गुजरात, भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक समृद्ध और औद्योगिक राज्य है, जिसका गठन 1 मई, 1960 को हुआ था। यह अपनी लंबी तटरेखा, ऐतिहासिक स्थलों, व्यापारिक कौशल और महात्मा गांधी की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। गांधीनगर, गुजरात की राजधानी है, जबकि अहमदाबाद राज्य का सबसे बड़ा शहर और एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक और औद्योगिक केंद्र है, जिसे ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ भी कहा जाता है। राज्य की मुख्य भाषा गुजराती है, और यहाँ की संस्कृति में नवरात्रि और उत्तरायण जैसे त्योहारों का विशेष महत्व है। गुजरात की सीमाएँ राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे तीन भारतीय राज्यों से लगती हैं, साथ ही इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से भी लगती है। यह राज्य अपनी कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था, कपड़ा उद्योग, रसायन उद्योग और हीरा पॉलिशिंग के लिए जाना जाता है। गुजरात में कई वन्यजीव अभयारण्य हैं, जिनमें गिर राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख है, जो एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है। कच्छ के रण में पाए जाने वाले भारतीय जंगली गधे भी यहाँ की एक अनूठी विशेषता हैं।

राज्य:गुजरात
गठन:1 मई, 1960
राजधानी:गाँधीनगर
मुख्य भाषा:गुजराती
जिलों की कुल संख्या:33
राजकीय पशु:एशियाई शेर
राजकीय पुष्प:गलर्गोटा (गेंदा)
राजकीय पक्षी:ग्रेट फ्लेमिंगो
राजकीय वृक्ष:बरगद
राज्य दिवस:1 मई
विधानसभा सदस्यों की संख्या:182
लोकसभा में सदस्यों की संख्या:26
राज्यसभा में सदस्यों की संख्या:11

Important Points:

अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाला देश:- पाकिस्तान
सीमा से लगने वाले राज्य (3):- राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र।
गुजरात राज्य को सबसे लम्बी तट रेखा है।
अहमदाबाद को पूर्व का मैनचेस्टर कहा जाता है।
गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार की पहाड़ियाँ अपने केसर आमों के लिए प्रसिद्ध हैं
भारतीय जंगली गधा, गुजरात के कच्छ के रन में पाए जाते हैं।

READ ALSO  मानव शरीर में होने वाले रोग (Diseases Occurring in Human Body)

Leave a Reply

Scroll to Top