धारा 124(2) BNS VS धारा 326B IPC: स्वेच्छया अम्ल (Acid) फेंकना या फेंकने का प्रयत्न करना (Attempted Acid Attack)
सजा (Punishment)
कठोर या सादा
संज्ञेय (Cognizable)
संज्ञेय
जमानतीय (Bailable)
गैर-जमानती
समझौता योग्य (Compoundable
गैर-शमनीय
विचारणीय न्यायालय (Court)
सेशन कोर्ट
IPC (पुराना कानून)
धारा 326B
जो कोई किसी व्यक्ति पर अम्ल (Acid) फेंकता है या फेंकने का प्रयत्न (Attempts) करता है… कम से कम 5 वर्ष जो 7 वर्ष तक हो सकेगी + जुर्माना।
BNS (नया कानून)
धारा 124(2)
124(2): जो कोई किसी व्यक्ति पर अम्ल फेंकता है या फेंकने का प्रयत्न करता है… (न्यूनतम 5 वर्ष जो 7 वर्ष तक हो सकेगी + जुर्माना)।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
तेज़ाब फेंकने की कोशिश मात्र! (Attempt to Acid Attack)। मान लीजिए अपराधी ने तेज़ाब की बोतल फेंकी, लेकिन पीड़िता समय रहते पीछे हट गई और तेज़ाब उसे छुआ तक नहीं (सिर्फ कोशिश / Attempt)। ऐसे मामलों में भी अपराधी को बख्शा नहीं जाता। BNS 124(2) / IPC 326B के तहत तेज़ाब फेंकने की महज़ 'कौशिश' करने पर भी कम से कम 5 साल से लेकर 7 साल तक की गैर-जमानती सजा होती है।
तुलना
Attempted acid attacks भी घोर अपराध की श्रेणी में रखे गए हैं।