धारा 139 BNS बनाम धारा 365 IPC: व्यक्ति का गुप्त और अन्यायपूर्ण परिरोध (Secretly and wrongfully to confine person) करने के आशय से व्यपहरण या अपहरण
सजा (Punishment)
कठोर या सादा
संज्ञेय (Cognizable)
संज्ञेय
जमानतीय (Bailable)
गैर-जमानती
समझौता योग्य (Compoundable
गैर-शमनीय
विचारणीय न्यायालय (Court)
प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट
IPC (पुराना कानून)
धारा 365
जो कोई किसी व्यक्ति का व्यपहरण या अपहरण (Kidnaps or abducts) इस आशय से करेगा कि उस व्यक्ति को गुप्त रूप (Secretly) से और सदोष परिरुद्ध किया जाए… 7 वर्ष की अवधि के कारावास से, और जुर्माने से दंडनीय।
BNS (नया कानून)
धारा 139
139: जो कोई किसी व्यक्ति का व्यपहरण या अपहरण इस आशय से करेगा कि उस व्यक्ति को गुप्त रूप से और सदोष परिरुद्ध किया जाए… 7 वर्ष तक के कारावास और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
छुपकर घर या तहखाने में बंदी बनाना! (Secret Confinement)। अगर कोई व्यक्ति अपने किसी दुश्मन को पकड़कर (अपहरण करके) अपने फार्महाउस के बेसमेंट या तहखाने में ऐसे 'गुप्त (Secret)' तरीके से कैद कर दे, जहाँ उसके घरवालों या पुलिस को भनक तक न लगे। इस तरह उसे बाहरी दुनिया से काट देने (Hostage in secret) पर पुलिस BNS 139 (पुरानी IPC 365) लगाकर ऐसे अपराधी को 7 साल के लिए जेल (गैर-जमानती) भेजती है।
तुलना
अपहरण करके किसी को ‘गुप्त स्थान’ पर छुपाने के लिए यह धारा लगती है (सामान्यतः 363/364 के साथ)।