धारा 149 BNS VS धारा 122 IPC: भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करने के आशय से आयुध आदि संग्रह करना
सजा (Punishment)
कठोर या सादा
संज्ञेय (Cognizable)
संज्ञेय
जमानतीय (Bailable)
गैर-जमानती
समझौता योग्य (Compoundable
गैर-शमनीय
विचारणीय न्यायालय (Court)
सेशन कोर्ट
IPC (पुराना कानून)
धारा 122
जो कोई भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करने… के आशय से पुरुषों, आयुधों (Arms) या गोला-बारूद का संग्रह करेगा… वह आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक के कारावास से दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा।
BNS (नया कानून)
धारा 149
जो कोई भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करने… के आशय से पुरुषों, आयुधों (Arms) या गोला-बारूद का संग्रह करेगा… वह आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक के कारावास से दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
यदि कोई विद्रोही गुट सरकार से लड़ने के लिए चोरी-छिपे एके-47, बम या लड़ाकों की सेना (Private Army) खड़ी कर रहा हो, तो युद्ध शुरू होने से पहले ही उन्हें BNS 149 (IPC 122) के तहत उम्रकैद हो सकती है।
तुलना
हथियार जुटाना विद्रोह की ‘तैयारी’ (Preparation) है, जो कि दंडनीय है।