धारा 189 (1) BNS VS धारा 146 IPC: बलवा (Rioting) की परिभाषा
सजा (Punishment)
परिभाषा
संज्ञेय (Cognizable)
लागू नहीं
जमानतीय (Bailable)
लागू नहीं
समझौता योग्य (Compoundable
लागू नहीं
विचारणीय न्यायालय (Court)
लागू नहीं
IPC (पुराना कानून)
धारा 146
जब कभी विधिविरुद्ध जमाव द्वारा या उसके किसी सदस्य द्वारा… सामान्य उद्देश्य को अग्रसर करने में बल या हिंसा का प्रयोग किया जाता है, तब ऐसे जमाव का हर सदस्य ‘बलवा’ करने के अपराध का दोषी होता है।
BNS (नया कानून)
धारा 189 (1)
जब कभी विधिविरुद्ध जमाव द्वारा या उसके किसी सदस्य द्वारा… सामान्य उद्देश्य को अग्रसर करने में बल या हिंसा (Force or Violence) का प्रयोग किया जाता है, तब ऐसे जमाव का हर सदस्य ‘बलवा’ करने के अपराध का दोषी होता है।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
BNS 189(1) (IPC 146) 'दंगा/बलवा' (Rioting) को परिभाषित करती है। जब तक भीड़ शांत है, वह सिर्फ 'विधिविरुद्ध जमाव' है। पर जैसे ही उस भीड़ का कोई एक भी आदमी पत्थर चला दे, बस/गाड़ी फूंक दे (बल या हिंसा का प्रयोग हो), तो पूरी की पूरी भीड़ 'दंगाई' (Rioters) मानी जाएगी।
तुलना
बलवा (Rioting) की परिभाषा यथावत है। हिंसा का प्रयोग ही शांतिपूर्ण जमाव को दंगे में बदलता है।