धारा 293 BNS VS धारा 278 IPC: वायुमंडल को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक (Noxious to health) बनाना
सजा (Punishment)
केवल जुर्माना
संज्ञेय (Cognizable)
असंज्ञेय
जमानतीय (Bailable)
जमानती
समझौता योग्य (Compoundable
गैर-शमनीय
विचारणीय न्यायालय (Court)
कोई भी मजिस्ट्रेट
IPC (पुराना कानून)
धारा 278
जो कोई वायुमंडल (Atmosphere) को स्वेच्छया ऐसे दूषित करेगा कि वह जनसाधारण के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाए… ₹500 जुर्माना।
BNS (नया कानून)
धारा 293
जो कोई वायुमंडल को स्वेच्छया ऐसे दूषित करेगा कि वह जनसाधारण के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाए… (₹5000 जुर्माना)।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
हवा में जहर घोलना (Air Pollution)! यदि कोई फैक्ट्री मालिक आबादी वाले इलाके में बिना फिल्टर के चिमनी से जहरीला धुआं (Toxic Smoke) छोड़ता है, जिससे आस-पास के लोगों का दम घुटने लगे। ऐसे वायु प्रदूषण के मामलों में पर्यावरण क़ानूनों के अलावा BNS 293 (IPC 278) के तहत भी पुलिस चालान काट सकती है।
तुलना
वायु प्रदूषण संबंधी धारा। बीएनएस में सिर्फ जुर्माना (₹500 से ₹5000) बढ़ाया गया है। कारावास नहीं है।