धारा 31 BNS VS धारा 93 IPC: सद्भावपूर्वक दी गई संसूचना (Communication)
सजा (Punishment)
साधारण अपवाद (संसूचना)
संज्ञेय (Cognizable)
लागू नहीं
जमानतीय (Bailable)
लागू नहीं
समझौता योग्य (Compoundable
लागू नहीं
विचारणीय न्यायालय (Court)
लागू नहीं
IPC (पुराना कानून)
धारा 93
सद्भावपूर्वक दी गई कोई संसूचना उस अपहानि के कारण अपराध नहीं है, जो… उस व्यक्ति को हो… यदि वह उसके फायदे के लिए दी गई हो।
BNS (नया कानून)
धारा 31
सद्भावपूर्वक दी गई कोई संसूचना उस अपहानि के कारण अपराध नहीं है, जो… उस व्यक्ति को हो… यदि वह उसके फायदे के लिए दी गई हो।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
यदि एक डॉक्टर मरीज को सद्भावपूर्वक सच्चाई बताए कि 'आपको कैंसर है और आप बच नहीं सकते', और यह सुनकर मरीज को हार्ट अटैक आ जाए व उसकी मौत हो जाए, तो डॉक्टर हत्या का दोषी नहीं है। (IPC 93 = BNS 31)
तुलना
सच बोलने या सूचना देने से होने वाले सदमे से बचाव।