धारा 326(b) BNS बनाम धारा 431 IPC: लोक सड़क, पुल, नदी या जलसारणी (Public road/bridge) को क्षति द्वारा रिष्टि

सजा (Punishment)

कठोर या सादा

संज्ञेय (Cognizable)

संज्ञेय

जमानतीय (Bailable)

जमानती

समझौता योग्य (Compoundable

गैर-शमनीय (Non-Compoundable)

विचारणीय न्यायालय (Court)

प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट

IPC (पुराना कानून)

धारा 431

जो कोई ऐसा कार्य करके रिष्टि करेगा, जिससे कोई लोक सड़क (Public road), पुल, नौगम्य नदी… यात्रा करने या संपत्ति के परिवहन के लिए अगम्य या कम सुरक्षित (Impassable or less safe) हो जाए… 5 वर्ष + जुर्माना।

BNS (नया कानून)

धारा 326(b)

326(b): लोक सड़क, पुल, नदी… को अगम्य या कम सुरक्षित बना दे… 5 वर्ष तक के कारावास या जुर्माना या दोनों।

विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)

सरकारी सड़क या पुल खोदना! (Damage to Public Road)। अगर कोई व्यक्ति या प्रदर्शनकारियों की भीड़ नेशनल हाईवे (National Highway) को खोद देती है, पुल (Bridge) को तोड़ देती है, या रेलवे ट्रैक पर भारी पत्थर रख देती है जिससे की 'रास्ता बंद' (Impassable) या 'असुरक्षित' हो जाए। सार्वजनिक संपत्ति (Public Property) को इस तरह नुकसान पहुँचाने पर BNS 326(b) (पुरानी IPC 431) के तहत 5 साल की जेल होती है।

तुलना

Public Utilities (सड़क/पुल) को नुकसान पहुँचाने वाले मामलों को BNS 326 के खंड ‘b’ में 5 वर्ष की सजा के साथ कवर किया गया है।

Scroll to Top