अध्याय 7क
CrPC Section 105G in Hindi: संपत्ति की जब्ती की सूचना
New Law Update (2024)
धारा 112 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
TRIAL COURT
Punishment
प्रक्रियात्मक – अन्वेषण / जांच
Cognizable?
Bailable?
Compoundable?
Bare Act Text
(1) यदि धारा 105घ के अधीन जांच, अन्वेषण या सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप न्यायालय के पास यह विश्वास करने का कारण है कि ऐसी सभी या कोई संपत्ति अपराध से प्राप्त आय है, तो वह ऐसे व्यक्ति को (जिसे इसमें इसके पश्चात् प्रभावित व्यक्ति कहा गया है) एक सूचना तामील कर सकता है, जिसमें उसे सूचना में विनिर्दिष्ट तीस दिन की अवधि के भीतर आय, उपार्जन या आस्तियों का स्रोत, जिससे या जिसके माध्यम से उसने ऐसी संपत्ति अर्जित की है, वह साक्ष्य जिस पर वह निर्भर करता है, और अन्य सुसंगत जानकारी और विशिष्टियाँ दर्शित करने, और यह कारण दर्शित करने के लिए कहा जाएगा कि ऐसी सभी या कोई संपत्ति, यथास्थिति, अपराध से प्राप्त आय घोषित क्यों न की जाए और केंद्रीय सरकार को समपहृत क्यों न की जाए।
(2) जहां किसी व्यक्ति को उपधारा (1) के अधीन कोई सूचना ऐसी किसी संपत्ति को विनिर्दिष्ट करती है जो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ऐसे व्यक्ति की ओर से धारित की जा रही है, वहां सूचना की एक प्रति ऐसे अन्य व्यक्ति पर भी तामील की जाएगी।
Important Sub-Sections Explained
धारा 105छ(1)
यह महत्वपूर्ण उपधारा एक न्यायालय को किसी व्यक्ति को सूचना जारी करने का अधिकार देती है, यदि धारा 105घ के अधीन जांच या अन्वेषण के बाद यह विश्वास करने का कारण है कि उसकी संपत्ति ‘अपराध से प्राप्त आय’ है। सूचना में तीस दिनों के भीतर संपत्ति के अधिग्रहण के लिए स्पष्टीकरण की मांग की जाती है, जिसमें व्यक्ति को यह प्रदर्शित करने की आवश्यकता होती है कि इसे अपराध से प्राप्त आय क्यों घोषित नहीं किया जाना चाहिए और केंद्रीय सरकार को समपहृत क्यों नहीं किया जाना चाहिए।