अध्याय II
CrPC Section 20 in Hindi: कार्यपालक मजिस्ट्रेट (नियम, सजा और Bare Act PDF)
New Law Update (2024)
धारा 20 भारतीय न्याय संहिता
TRIAL COURT
Punishment
प्रक्रियात्मक – विचारण / आरोप
Cognizable?
Bailable?
Compoundable?
Bare Act Text
(1) प्रत्येक जिले में और प्रत्येक महानगर क्षेत्र में राज्य सरकार इतने व्यक्तियों को, जितने वह ठीक समझे, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर सकती है और उनमें से एक को जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त करेगी।
(2) राज्य सरकार किसी भी कार्यपालक मजिस्ट्रेट को अपर जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त कर सकती है और ऐसे मजिस्ट्रेट को इस संहिता के अधीन या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन जिला मजिस्ट्रेट की शक्तियां होंगी, जो राज्य सरकार द्वारा निर्देशित की जाएं।
(3) जब कभी जिला मजिस्ट्रेट का पद रिक्त होने के परिणामस्वरूप कोई अधिकारी जिले के कार्यपालक प्रशासन का अस्थायी रूप से कार्यभार ग्रहण करता है तब ऐसा अधिकारी, राज्य सरकार के आदेशों के लंबित रहने तक, उन सभी शक्तियों का प्रयोग करेगा और उन सभी कर्तव्यों का पालन करेगा जो इस संहिता द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को क्रमशः प्रदत्त और अधिरोपित हैं।
(4) राज्य सरकार किसी कार्यपालक मजिस्ट्रेट को किसी उपखंड का भारसाधक बना सकती है और अवसर आने पर उसे उस भार से मुक्त कर सकती है; और इस प्रकार किसी उपखंड का भारसाधक बनाया गया मजिस्ट्रेट उपखंड मजिस्ट्रेट कहलाएगा।
(4क) राज्य सरकार, साधारण या विशेष आदेश द्वारा और ऐसे नियंत्रण तथा निर्देशों के अधीन रहते हुए, जो वह अधिरोपित करना उचित समझे, उपधारा (4) के अधीन अपनी शक्तियों को जिला मजिस्ट्रेट को प्रत्यायोजित कर सकती है।
(5) इस धारा की कोई बात राज्य सरकार को तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन किसी पुलिस आयुक्त को, महानगर क्षेत्र के संबंध में, कार्यपालक मजिस्ट्रेट की सभी या कोई शक्तियां प्रदान करने से नहीं रोकेगी।
Important Sub-Sections Explained
धारा 20(1)
यह उपधारा राज्य सरकार को प्रत्येक जिले और महानगर क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का अधिकार देती है, और विशेष रूप से ऐसे एक मजिस्ट्रेट को जिला मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त करने का आदेश देती है, जो जिले में कानून और व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यपालक प्राधिकारी के रूप में कार्य करता है।
धारा 20(5)
यह महत्वपूर्ण उपधारा राज्य सरकार को एक महानगर क्षेत्र में पुलिस आयुक्त को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की सभी या कुछ शक्तियाँ प्रदान करने की अनुमति देती है, जिससे बड़े शहरों में कानून और व्यवस्था के सुव्यवस्थित प्रशासन को सक्षम बनाया जा सके।