अध्याय चौंतीस

CrPC Section 452 in Hindi: विचारण की समाप्ति पर संपत्ति के व्ययन के लिए आदेश

New Law Update (2024)

धारा 507 भारतीय न्याय संहिता

TRIAL COURT

कोई दंड न्यायालय, सेशन न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

Punishment​

प्रक्रियात्मक – अन्वेषण / जांच

Cognizable?

Bailable?

Compoundable?

Bare Act Text

(1) जब किसी दंड न्यायालय में कोई जांच या विचारण समाप्त हो जाता है, तब न्यायालय ऐसी संपत्ति या दस्तावेज के व्ययन के लिए जिसे उसके समक्ष पेश किया गया है या जो उसकी अभिरक्षा में है, या जिसके बारे में यह प्रतीत होता है कि कोई अपराध किया गया है या जिसका किसी अपराध के करने के लिए उपयोग किया गया है, नष्ट करने, अधिहरित करने या किसी ऐसे व्यक्ति को परिदत्त करने के लिए जो उसके कब्जे का हकदार होने का दावा करता है या अन्यथा, ऐसा आदेश कर सकता है जैसा वह ठीक समझे।

(2) उपधारा (1) के अधीन किसी संपत्ति के कब्जे का हकदार होने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति को उसे परिदत्त करने के लिए कोई आदेश बिना किसी शर्त के या इस शर्त पर किया जा सकता है कि वह उस संपत्ति को न्यायालय को वापस करेगा यदि उपधारा (1) के अधीन किया गया आदेश अपील या पुनरीक्षण पर उपांतरित या अपास्त कर दिया जाता है, इस बात के लिए न्यायालय के समाधान के अनुसार प्रतिभू सहित या रहित बंधपत्र निष्पादित करेगा।

(3) सेशन न्यायालय उपधारा (1) के अधीन स्वयं आदेश करने के बजाय संपत्ति को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को परिदत्त करने का निदेश दे सकता है, जो तब उससे धारा 457, 458 और 459 में उपबंधित रीति से निपटेगा।

(4) जहां संपत्ति पशुधन है या शीघ्र और स्वाभाविक रूप से क्षयशील है, या जहां उपधारा (2) के अनुसरण में कोई बंधपत्र निष्पादित किया गया है वहां को छोड़कर, उपधारा (1) के अधीन किया गया कोई आदेश दो मास तक, या जब कोई अपील प्रस्तुत की जाती है तब ऐसी अपील का निपटारा होने तक निष्पादित नहीं किया जाएगा।

(5) इस धारा में, ‘संपत्ति’ पद के अंतर्गत, उस संपत्ति के संबंध में जिसके बारे में यह प्रतीत होता है कि कोई अपराध किया गया है, ऐसी संपत्ति ही नहीं है जो मूलतः किसी पक्षकार के कब्जे में या नियंत्रण में रही है, बल्कि ऐसी कोई भी संपत्ति भी है जिसमें या जिसके लिए वही परिवर्तित या विनिमयित की गई है, और ऐसा परिवर्तन या विनिमय, चाहे तुरंत या अन्यथा, द्वारा अर्जित कोई भी चीज है।

Important Sub-Sections Explained

उपधारा (1)

यह उपधारा किसी भी आपराधिक न्यायालय को, जांच या विचारण की समाप्ति पर, मामले से संबंधित संपत्ति या दस्तावेजों के अंतिम निपटान का आदेश देने का अधिकार देती है। निपटान के तरीकों में नष्ट करना, जब्त करना या कब्जे के हकदार व्यक्ति को सौंपना शामिल है, यह सुनिश्चित करते हुए कि साक्ष्य को निर्णय के बाद उचित रूप से संभाला जाए।

उपधारा (2)

यह प्रावधान निर्दिष्ट करता है कि संपत्ति को एक दावेदार को या तो बिना शर्त या कुछ शर्तों के अधीन वितरित किया जा सकता है। एक सामान्य शर्त यह है कि दावेदार को एक बंधपत्र निष्पादित करना होगा, प्रतिभू सहित या रहित, ताकि संपत्ति की बहाली सुनिश्चित हो सके यदि न्यायालय का निपटान आदेश बाद में अपील या पुनरीक्षण पर संशोधित या रद्द कर दिया जाता है।

Landmark Judgements

सुंदरभाई अंबालाल देसाई बनाम गुजरात राज्य (2002):

उच्चतम न्यायालय ने विशेषकर वाहनों जैसी अभिगृहीत संपत्ति के शीघ्र व्ययन के लिए व्यापक दिशानिर्देश निर्धारित किए, जो विचारण लंबित होने तक प्रभावी रहे। न्यायालय ने जोर दिया कि संपत्ति को लंबे समय तक पुलिस अभिरक्षा में नहीं रखा जाना चाहिए, जिससे उसका क्षय होता है। इसने निर्देश दिया कि अभिगृहीत संपत्ति को उचित बंधपत्र पर शीघ्र ही सही मालिक को लौटा दिया जाना चाहिए या उचित रूप से व्ययनित कर दिया जाना चाहिए, यह बल देते हुए कि संपत्ति को अभिगृहीत करने का उद्देश्य उसे विचारण के लिए सुरक्षित रखना है, न कि उसे अनिश्चित काल तक अपने पास रखना।

Draft Format / Application

Leave a Reply

Scroll to Top