
मध्यप्रदेश, जिसे भारत का हृदय प्रदेश कहा जाता है, प्रायद्वीपीय पठार का भाग है। इसी कारण इसका निर्माण पठार, नदी घाटियों तथा पर्वतीय संरचनाओं से हुआ है। प्रदेश की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं निम्नलिखित हैं:
1. विंध्याचल पर्वत श्रेणी
विंध्याचल पर्वत श्रेणी प्रदेश का एक प्रमुख पर्वतीय क्षेत्र है, जो उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करता है। यह एक भ्रंशीय पर्वत है, जो मालवा पठार के दक्षिण तथा नर्मदा नदी के उत्तर में स्थित है। इस पर्वत के मुख्य भाग निम्नलिखित हैं:
- विंध्याचल श्रेणी
- भांडेर पर्वत श्रेणी
- कैमूर पर्वत श्रेणी
विंध्याचल श्रेणी
- इस श्रेणी में अधिकतम ऊंचाई 881 मीटर तक मिलती है।
- इस पर्वत के पश्चिमी भाग में काकरीबर्डी पहाड़ी स्थित है, जिससे क्षिप्रा नदी निकलती है।
- जानापाव पहाड़ी (महू के निकट) से चंबल नदी निकलती है।
- यह गंगा और नर्मदा बेसिन की जल विभाजक रेखा है।
- इस श्रेणी की औसत ऊँचाई 500 मीटर से अधिक नहीं है।
भांडेर पर्वत श्रेणी
- भाण्डेर पर्वत का विस्तार पन्ना, छतरपुर, दमोह आदि जिलों में है।
- भाण्डेर पर्वत की सर्वोच्च चोटी गुडविल चोटी (752 मीटर) दमोह जिले में स्थित है।
- विन्ध्यन स्कार्पलैण्ड का दक्षिणी हिस्सा भाण्डेर का पठार कहलाता है।
- भाण्डेर पठार से दक्षिण की ओर जबेरा का गुम्बद (Dome) मिलता है।
कैमूर पर्वत श्रेणी
- भाण्डेर श्रेणी के उत्तर-पूर्व में स्थित यह पर्वत अपेक्षाकृत अधिक संकरा है।
- इसकी औसत ऊँचाई 450-600 मीटर के मध्य है।
- यह यमुना तथा सोन नदी के बीच जल विभाजक का कार्य करता है।
- इसका विस्तार रीवा, सतना, सीधी एवं कटनी जिलों में है।
- कैमूर श्रेणी का प्रारंभ जबलपुर के कटंगी तहसील से होकर रीवा, सीधी होते हुए बिहार के रोहतास तक होता है।
- इसी श्रेणी से केन तथा टोंस नदियाँ निकलती हैं।
- यहाँ चूना पत्थर व लाल बलुआ पत्थर पाया जाता है।
सिद्धबाबा चोटी
- यह बुंदेलखंड पठार की सबसे ऊंची चोटी है।
- यह दतिया जिले में स्थित है और इसकी ऊंचाई 1172 मीटर है।
गुडविल चोटी
- यह भांडेर पर्वत श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी है।
- दमोह जिले में स्थित इस चोटी की ऊंचाई 752 मीटर है।
सिंगार चोटी
- यह मालवा पठार की सबसे ऊंची चोटी है।
- इसकी ऊंचाई 881 मीटर है।
अमरकंटक चोटी
- यह मैकल श्रेणी की मध्यप्रदेश में सबसे ऊंची चोटी है।
- अनूपपुर जिले में स्थित यह चोटी नर्मदा नदी का उद्गम स्थल भी है।
मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी: धूपगढ़
- धूपगढ़, मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी है।
- यह महादेव पहाड़ी में स्थित है।
- इसकी ऊंचाई 1352 मीटर है।
- अधिकांश पुस्तकों में इसकी ऊंचाई 1350 मीटर के रूप में भी उल्लिखित है।
मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वत
मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वत
अरावली पर्वत :-
विंध्याचल पर्वत :-
कैमूर पर्वत श्रेणी :-
भांडेर पर्वत श्रेणी :-
सतपुड़ा पर्वत :-
मैकाल-अमरकण्टक श्रेणी :-
महादेव श्रेणी :-
मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत कौन से हैं?
इसे सुनेंरोकेंमध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखलाएँ विंध्य पर्वत श्रृंखलाएँ और सतपुड़ा-मैकाल पर्वत श्रृंखलाएँ हैं।
कैमूर की पहाड़ी
भांडेर की पहाड़ी
मध्य प्रदेश में कौन-कौन सी पहाड़ियां हैं?
कैमूर पठार और सतपुड़ा पहाड़ी
विंध्य पठार (पहाड़ी)
नर्मदा घाटी
वैनगंगा घाटी
गिर्द (ग्वालियर) क्षेत्र
बुंदेलखंड क्षेत्र
सतपुड़ा पठार (पहाड़ी)
मालवा पठार
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा पहाड़ कौन सा है?
धूपगढ़ पर्वत महादेव पहाड़ियों ( सतपुड़ा श्रृंखला में स्थित) का और पूरे मध्य प्रदेश का उच्चतम बिंदु है। यह पचमढ़ी में स्थित है और इसकी ऊंचाई 1,352 मीटर (4,429 फ़ुट) है।
मध्य प्रदेश में कितने पहाड़ हैं?
मध्य प्रदेश में 1099 नामित पर्वत हैं। सबसे ऊँचा स्थान धूपगढ़ (1,352 मीटर / 4,436 फीट) है, जो डेक्कन ट्रैप्स का एक बेसाल्ट पठार है।
मध्य प्रदेश में कितने पर्वत हैं?
सतपुड़ा और मैकाल पर्वतमाला यह पश्चिम से पूर्व की ओर तीन श्रेणियों राजपीपला हिल्स, महादेव हिल्स और मैकाल पर्वतमाला में विभाजित है।
मध्य प्रदेश में कौन सी पहाड़ी स्थित है?
सतपुड़ा-मैकल पर्वतमाला, नर्मदा-सोन घाटी के उत्तर-पूर्व में तथा दक्षिण और पूर्वी पठार क्षेत्र में स्थित है। छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, मंडला और खंडवा तथा खरगोन जिलों के कुछ हिस्से सतपुड़ा-मैकल पर्वतमाला में बसे हुए है।
सतपुड़ा पहाड़ी किस राज्य में स्थित है?
सतपुड़ा पहाड़ी, नर्मदा और ताप्ती की दरार घाटियों के बीच फैली हुई है.
सतपुड़ा पहाड़ी, राजपीपला पहाड़ी, महादेव पहाड़ी, और मैकाल श्रेणी के रूप में पश्चिम से पूर्व की ओर विस्तृत है.
सतपुड़ा पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी धुपगढ़ है.
धुपगढ़ की ऊंचाई 1,352 मीटर (4,429 फ़ुट) है.
सतपुड़ा पहाड़ी, पूर्व में छोटा नागपुर पठार तक फैली हुई है.
सतपुड़ा पहाड़ी, वलित पर्वत का उदाहरण है.
सतपुड़ा पहाड़ी और विंध्य पर्वतमाला, भारतीय उपमहाद्वीप को उत्तर भारत के इंडो-गंगा के मैदान और दक्षिण के दक्कन के पठार में विभाजित करती हैं.
सतपुड़ा पहाड़ी से घिरा हिल स्टेशन ‘पचमढ़ी’ भारत के सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है.