मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वत कौन-कौन से हैं?

मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वतों में विंध्य, सतपुड़ा‑मैकाल, कैमूर और भांडेर शृंखलाएँ शामिल हैं, जिनमें राज्य का सर्वोच्च शिखर धूपगढ़ (1,352मीटर, महादेव पहाड़ियाँ) है; अमरकंटक से नर्मदा का उद्गम होता है, जबकि विंध्य‑कैमूर क्षेत्र गंगा‑नर्मदा के बीच जल‑विभाजक बनाते हैं।
Table of Contents

मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वत कौन‑कौन से हैं?

मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वतों में विंध्य, सतपुड़ा‑मैकाल, कैमूर और भांडेर शृंखलाएँ शामिल हैं, जिनमें राज्य का सर्वोच्च शिखर धूपगढ़ (1,352मीटर, महादेव पहाड़ियाँ) है; अमरकंटक से नर्मदा का उद्गम होता है, जबकि विंध्य‑कैमूर क्षेत्र गंगा‑नर्मदा के बीच जल‑विभाजक बनाते हैं।

मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वत कौन-कौन से हैं?
मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वत कौन-कौन से हैं?

Key Facts:

  • धूपगढ़: 1,352मीटर, महादेव पहाड़ियाँ (सतपुड़ा), पचमढ़ी
  • विंध्य: औसत ~500मी; अधिकतम ~881मी; गंगा–नर्मदा जल‑विभाजक
  • कैमूर: औसत 450–600मी; केन‑टोंस का उद्गम; यमुना–सोन जल‑विभाजक
  • भांडेर: गुडविल चोटी ~752मी (दमोह); विन्ध्यन स्कार्पलैण्ड का भाग
  • मैकाल–अमरकंटक: नर्मदा उद्गम; अमरकंटक शिखर
  • मालवा: सिंगार चोटी ~881मी
  • बुंदेलखंड: सिद्धबाबा चोटी ~1,172मी (दतिया)

पर्वत शृंखला

मध्यप्रदेश, जिसे भारत का हृदय प्रदेश कहा जाता है, प्रायद्वीपीय पठार का भाग है। इसी कारण इसका निर्माण पठार, नदी घाटियों तथा पर्वतीय संरचनाओं से हुआ है। प्रदेश की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं निम्नलिखित हैं:

विंध्याचल पर्वत श्रेणी

विंध्याचल पर्वत श्रेणी प्रदेश का एक प्रमुख पर्वतीय क्षेत्र है, जो उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करता है। यह एक भ्रंशीय पर्वत है, जो मालवा पठार के दक्षिण तथा नर्मदा नदी के उत्तर में स्थित है। इस पर्वत के मुख्य भाग निम्नलिखित हैं:

  • विंध्याचल श्रेणी
  • भांडेर पर्वत श्रेणी
  • कैमूर पर्वत श्रेणी

विंध्याचल श्रेणी

  • इस श्रेणी में अधिकतम ऊंचाई 881 मीटर तक मिलती है।
  • इस पर्वत के पश्चिमी भाग में काकरीबर्डी पहाड़ी स्थित है, जिससे क्षिप्रा नदी निकलती है।
  • जानापाव पहाड़ी (महू के निकट) से चंबल नदी निकलती है।
  • यह गंगा और नर्मदा बेसिन की जल विभाजक रेखा है।
  • इस श्रेणी की औसत ऊँचाई 500 मीटर से अधिक नहीं है।
READ ALSO  मध्य प्रदेश के प्रमुख भौगोलिक विभाग (Major Geographical Divisions of Madhya Pradesh)

भांडेर पर्वत श्रेणी

  • भाण्डेर पर्वत का विस्तार पन्ना, छतरपुर, दमोह आदि जिलों में है।
  • भाण्डेर पर्वत की सर्वोच्च चोटी गुडविल चोटी (752 मीटर) दमोह जिले में स्थित है।
  • विन्ध्यन स्कार्पलैण्ड का दक्षिणी हिस्सा भाण्डेर का पठार कहलाता है।
  • भाण्डेर पठार से दक्षिण की ओर जबेरा का गुम्बद (Dome) मिलता है।

कैमूर पर्वत श्रेणी

  • भाण्डेर श्रेणी के उत्तर-पूर्व में स्थित यह पर्वत अपेक्षाकृत अधिक संकरा है।
  • इसकी औसत ऊँचाई 450-600 मीटर के मध्य है।
  • यह यमुना तथा सोन नदी के बीच जल विभाजक का कार्य करता है।
  • इसका विस्तार रीवा, सतना, सीधी एवं कटनी जिलों में है।
  • कैमूर श्रेणी का प्रारंभ जबलपुर के कटंगी तहसील से होकर रीवा, सीधी होते हुए बिहार के रोहतास तक होता है।
  • इसी श्रेणी से केन तथा टोंस नदियाँ निकलती हैं।
  • यहाँ चूना पत्थर व लाल बलुआ पत्थर पाया जाता है।

सिद्धबाबा चोटी

  • यह बुंदेलखंड पठार की सबसे ऊंची चोटी है।
  • यह दतिया जिले में स्थित है और इसकी ऊंचाई 1172 मीटर है।

गुडविल चोटी

  • यह भांडेर पर्वत श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी है।
  • दमोह जिले में स्थित इस चोटी की ऊंचाई 752 मीटर है।

सिंगार चोटी

  • यह मालवा पठार की सबसे ऊंची चोटी है।
  • इसकी ऊंचाई 881 मीटर है।
READ ALSO  मालवा पठार: स्थान, भौगोलिक संरचना, जलवायु, नदियाँ, मिट्टी, उद्योग | MP GK StudyHUB

अमरकंटक चोटी

  • यह मैकल श्रेणी की मध्यप्रदेश में सबसे ऊंची चोटी है।
  • अनूपपुर जिले में स्थित यह चोटी नर्मदा नदी का उद्गम स्थल भी है।

मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी: धूपगढ़

  • धूपगढ़, मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी है।
  • यह महादेव पहाड़ी में स्थित है।
  • इसकी ऊंचाई 1352 मीटर है।
  • अधिकांश पुस्तकों में इसकी ऊंचाई 1350 मीटर के रूप में भी उल्लिखित है।

प्रमुख पर्वत/शृंखलाएँ और ऊँचाइयाँ

पर्वत/शृंखलाउच्चतम/औसत ऊँचाईजिले/क्षेत्रविशेषताएँ
धूपगढ़ (महादेव, सतपुड़ा)1,352 मीटरपचमढ़ी, नर्मदापुरम/छिंदवाड़ाम.प्र. का उच्चतम बिंदु
विंध्याचल शृंखलाऔसत ~500 मीटर; अधिकतम ~881 मीटरमालवा के दक्षिण, नर्मदा के उत्तरगंगा–नर्मदा जल-विभाजक
भांडेर शृंखलागुडविल चोटी ~752 मीटरपन्ना, छतरपुर, दमोहविन्ध्यन स्कार्पलैण्ड का भाग
कैमूर शृंखलाऔसत 450–600 मीटररीवा, सतना, सीधी, कटनीयमुना–सोन जल-विभाजक; केन–टोंस उद्गम
मैकाल–अमरकंटकअमरकंटक शिखरअनूपपुरनर्मदा का उद्गम
सिंगार (मालवा)~881 मीटरमालवा पठारमालवा की उच्चतम चोटी
सिद्धबाबा (बुंदेलखंड)~1,172 मीटरदतियाबुंदेलखंड की उच्चतम चोटी

मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वत

मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्वत
अरावली पर्वत :-
विंध्याचल पर्वत :-
कैमूर पर्वत श्रेणी :-
भांडेर पर्वत श्रेणी :-
सतपुड़ा पर्वत :-
मैकाल-अमरकण्टक श्रेणी :-
महादेव श्रेणी :-

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत कौन से हैं?

मध्य प्रदेश में कौन-कौन सी पहाड़ियां हैं?

कैमूर पठार और सतपुड़ा पहाड़ी
विंध्य पठार (पहाड़ी)
नर्मदा घाटी
वैनगंगा घाटी
गिर्द (ग्वालियर) क्षेत्र
बुंदेलखंड क्षेत्र
सतपुड़ा पठार (पहाड़ी)
मालवा पठार

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा पहाड़ कौन सा है?

धूपगढ़ पर्वत महादेव पहाड़ियों ( सतपुड़ा श्रृंखला में स्थित) का और पूरे मध्य प्रदेश का उच्चतम बिंदु है। यह पचमढ़ी में स्थित है और इसकी ऊंचाई 1,352 मीटर (4,429 फ़ुट) है।

मध्य प्रदेश में कितने पहाड़ हैं?

मध्य प्रदेश में 1099 नामित पर्वत हैं। सबसे ऊँचा स्थान धूपगढ़ (1,352 मीटर / 4,436 फीट) है, जो डेक्कन ट्रैप्स का एक बेसाल्ट पठार है।

मध्य प्रदेश में कितने पर्वत हैं?

सतपुड़ा और मैकाल पर्वतमाला यह पश्चिम से पूर्व की ओर तीन श्रेणियों राजपीपला हिल्स, महादेव हिल्स और मैकाल पर्वतमाला में विभाजित है।

मध्य प्रदेश में कौन सी पहाड़ी स्थित है?

सतपुड़ा-मैकल पर्वतमाला, नर्मदा-सोन घाटी के उत्तर-पूर्व में तथा दक्षिण और पूर्वी पठार क्षेत्र में स्थित है। छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, मंडला और खंडवा तथा खरगोन जिलों के कुछ हिस्से सतपुड़ा-मैकल पर्वतमाला में बसे हुए है।

सतपुड़ा पहाड़ी किस राज्य में स्थित है?

सतपुड़ा पहाड़ी, नर्मदा और ताप्ती की दरार घाटियों के बीच फैली हुई है. 
सतपुड़ा पहाड़ी, राजपीपला पहाड़ी, महादेव पहाड़ी, और मैकाल श्रेणी के रूप में पश्चिम से पूर्व की ओर विस्तृत है. 
सतपुड़ा पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी धुपगढ़ है. 
धुपगढ़ की ऊंचाई 1,352 मीटर (4,429 फ़ुट) है. 
सतपुड़ा पहाड़ी, पूर्व में छोटा नागपुर पठार तक फैली हुई है. 
सतपुड़ा पहाड़ी, वलित पर्वत का उदाहरण है. 
सतपुड़ा पहाड़ी और विंध्य पर्वतमाला, भारतीय उपमहाद्वीप को उत्तर भारत के इंडो-गंगा के मैदान और दक्षिण के दक्कन के पठार में विभाजित करती हैं. 
सतपुड़ा पहाड़ी से घिरा हिल स्टेशन ‘पचमढ़ी’ भारत के सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है. 

Picture of StudyHub Content Team

StudyHub Content Team

At StudyHub, our team includes subject experts and exam-qualified educators with hands-on experience across SSC, Railways, State PSCs, and other major competitive exams. With their deep understanding of varied exam patterns and syllabi, they create content that is clear, to the point, reliable, and genuinely helpful for aspirants.
Their aim is to make even the toughest topics easy to understand and directly useful for your exam preparation—whether it's Current Affairs, General Studies, Reasoning, Quantitative Aptitude, or any subject-specific area. Every note, article, and test is designed to save your time and boost your performance, no matter which competitive exam you're preparing for.

Related Posts

Leave a Reply

Scroll to Top