Staff Selection Commission (SSC) ने Constable (GD) Recruitment 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), और असम राइफल्स में कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के कुल 25,487 पदों की परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। उत्तर कुंजी 15 जून 2026 को जारी की गई है, और अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) का उपयोग करके इसे चेक कर सकते हैं।
SSC GD Constable Answer Key 2026 – संक्षिप्त विवरण (Overview)
| परीक्षा का नाम | SSC Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles Exam 2026 |
| आयोजक संस्था | कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission – SSC) |
| कुल रिक्तियां | 25,487 पद |
| परीक्षा तिथि | 27 अप्रैल से 30 मई 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी तिथि | 15 जून 2026 (Available Now) |
| लॉगिन विवरण | रोल नंबर (User ID) एवं जन्म तिथि (Password) |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | आधिकारिक नोटिस के अनुसार |
| वेतनमान | ₹21,700 – ₹69,100/- (Pay Level-3) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा (CBT) → शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) → दस्तावेज़ सत्यापन → चिकित्सा परीक्षण |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी SSC GD Constable 2026 Response Sheet और Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Answer Key’ सेक्शन पर क्लिक करें या नवीनतम सूचनाओं में संबंधित लिंक खोजें।
- अब “Constable (GD) Examination 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए लॉगिन पोर्टल पर अपना Roll Number (User ID) और Password (जन्म तिथि) दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर ‘Response Sheet / Question Paper’ जनरेट करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी। अपने उत्तरों का मिलान करें और इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
यदि किसी उम्मीदवार को आयोग द्वारा जारी किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वे प्रति आपत्ति ₹100/- शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
