लक्षद्वीप

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप
लक्षद्वीप

लक्षद्वीप, भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर अरब सागर में स्थित एक सुंदर केंद्रशासित प्रदेश है, जिसका गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। यह अपने शांत कोरल रीफ, सफेद रेतीले समुद्र तटों और समृद्ध समुद्री जीवन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कावारत्ती/कवरत्ती, लक्षद्वीप की राजधानी है और यह एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और पर्यटन केंद्र है। यहाँ की मुख्य भाषा मलयालम है, हालांकि मिनिकॉय द्वीप में माहल भाषा बोली जाती है। लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है, जिसका क्षेत्रफल मात्र 32 वर्ग किमी. है, लेकिन यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य है। यह केंद्रशासित प्रदेश 100 प्रतिशत जैविक उर्वरकों का उपयोग करने वाला भारत का पहला केंद्रशासित प्रदेश है, जो इसे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक अग्रणी स्थान प्रदान करता है। लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं, जिनमें से कुछ ही आबाद हैं, और यहाँ की समुद्री जैव विविधता इसे स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है।

राज्य:लक्षद्वीप
गठन:1 नवंबर, 1956
राजधानी:कावारत्ती/कवरत्ती
राज्य भाषा:मलयालम (मिनिकॉय द्वीप में माहल भाषा बोली जाती है)।
चंडीगढ़ में बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ:हिन्दी एवं पंजाबी
राज्य दिवस:1 दिसंबर
राजकीय वृक्ष:ब्रेड फ्रूट
राजकीय पुष्प:नील कुरिन्जी
लोकसभा में सदस्यों की संख्या:1

Important Points:

लक्षद्वीप के वर्तमान प्रशासक प्रफुल्ल पटेल है।
मिनिकॉय और मालद्वीप के मध्य 8 डिग्री चैनल स्थित है
भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.) है।
लक्षद्वीप में कुल द्वीपों की संख्या 36 है।
100 प्रतिशत जैविक उर्वरकों का उपयोग करने वाला पहला केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है।

READ ALSO  दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटियाँ/World's Major Mountain Peaks

Leave a Reply

Scroll to Top