Educational Psychology Free Mock Test – Part 29
- The countdown timer will display the remaining time.
- Each correct answer carries +1 mark.
- Each wrong answer carries -0.33 negative marks.
- Exam auto-submits when time runs out.
Educational Psychology Free Mock Test – Part 29
Exam Summary
| Total Questions | 0 |
|---|---|
| Attempted | 0 |
| Answered Correctly | 0 |
| Answered Incorrectly | 0 |
| Total Score | 0 |
Detailed Solutions
उच्च उपलब्धि आवश्यकता वाले व्यक्तियों के संबंध में असत्य कथन की पहचान करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(ब) वे अत्यंत आसान कार्यों अथवा बहुत कठिन कार्यों पर काम करने को प्राथमिकता देते हैं। Explanation: वे अत्यंत आसान कार्यों अथवा बहुत कठिन कार्यों पर काम करने को प्राथमिकता देते हैं।
“विषयगत अवबोध परीक्षण” किसके द्वारा विकसित किया गया था?
(स) मर्रे और मॉर्गन Explanation: मर्रे और मॉर्गन
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया है तथा यह सामाजिक परिवेश में सर्वोत्तम रीति से संपादित की जा सकती है। कारण R: ज्ञान रचना किसी व्यक्ति के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश में स्थित विविध अनुभवों से अर्थ व्युत्पन्न करने की प्रक्रिया है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(अ) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। Explanation: A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
निम्नलिखित आत्म (स्व) के कोश को निम्नतम स्तर से उच्चतम स्तर तक व्यवस्थित करें : (a) प्राणमय कोश (b) अन्नमय कोश (c) मनोमय कोश (d) आनंदमय कोश (e) विज्ञानमय कोश नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(स) (b), (a), (c), (e), (d) Explanation: (b), (a), (c), (e), (d)
निम्नलिखित में से कौनसे परीक्षण WAIS-R निष्पादन उप-परीक्षण के भाग हैं? (a) स्मृति विस्तार (b) अंक प्रतीक (c) ब्लॉक डिजाइन (d) शब्दावली (e) चित्र व्यवस्था नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(ब) केवल (b), (c) और (e) Explanation: केवल (b), (c) और (e)
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : सूची-I शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री सूची-II उदाहरण (a) दृश्य (विजुअल) शिक्षण-अधिगम सहायक सामग्री (i) रेडियो (b) श्रव्य (ऑडिटरी) शिक्षण-अधिगम सहायक सामग्री (ii) दूरदर्शन/टेलीविजन (c) श्रव्य-दृश्य (ऑडियो-विजुअल) शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री (iii) सीडी/डीवीडी (d) सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री (iv) फ्लेनेल ग्राफ नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(स) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii) Explanation: (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: रक्षा प्रणालियाँ समायोजन की अप्रत्यक्ष विधि हैं। कारण R: इस विधि में, कोई व्यक्ति मनोवैज्ञानिक क्रियात्मक खतरे अथवा जोखिम के विरूद्ध कुछ समय के लिए अपने स्व की रक्षा के लिए अस्थायी समायोजन करने का प्रयास करता है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(अ) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। Explanation: A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: प्रक्षेपी तकनीकें परीक्षण प्रशासन में अमूर्त और असंरचित उद्दीपकों की अनुप्रेरण का उपयोग करती हैं। कारण R: व्यक्ति अपनी अवचेतन भावनाएँ, आकांक्षाएँ, दमित विचार को उद्दीपकों पर प्रक्षेपित करता है जो किसी व्यक्ति के आंतरिक संघर्षों और गत्यात्मकता को उद्घाटित करता है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(अ) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। Explanation: A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
फ्रायड के मनो-यौनिक विकास के निम्नलिखित चरणों को सही अनुक्रम में व्यवस्थित करें : (a) लैंगिक चरण (b) गुदा चरण (c) सुसुप्त चरण (d) मौखिक चरण (e) जननांग चरण नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(स) (d), (b), (a), (c), (e) Explanation: (d), (b), (a), (c), (e)
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में: अभिकथन A: मानव संबंध शिक्षण मॉडल जीवन-समायोजन गतियों के अनुप्रयोग से शिक्षकों और विद्यार्थियों में मानव संबंध सुधारने पर संकेन्द्रित है। कारण R: जीवन-समायोजन के मनोवैज्ञानिक आयाम, मुख्यतया मानसिक स्वच्छता, संवेदनशीलता और मानवतापूर्ण शिक्षा से संबंधित हैं। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(अ) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। Explanation: A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
अन्तराविषयिकता के बारे में क्या सत्य है? a. अन्तराविषयिकता वह प्रक्रिया है जिसमें अलग-अलग समझ के साथ कार्य करने की शुरूआत करने वाले दो प्रतिभागी साझा समझ पर पहुँचते हैं। b. अन्तराविषयिकता सम्प्रैषण के लिए साझा आधार निर्मित करती है। c. अन्तराविषयिकता में दो विभिन्न समझ वाले व्यक्ति अलग-अलग समझ/बोध पर पहुँचते हैं। d. अन्तराविषयिकता में कोई संज्ञानात्मक प्रक्रिया सम्मिलित नहीं होती है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(अ) a और b Explanation: a और b
किसी बालक में अधिगम हेतु अंतःप्रेरणा को क्या कहा जाता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(स) संप्रत्यात्मक प्रवृत्ति Explanation: संप्रत्यात्मक प्रवृत्ति
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में: अभिकथन A: फ्लांडर्स के अनुसार, कक्षा-कक्ष अधिगम क्रियाकलापों के चक्र में विद्यार्थी की सहभागिता स्वतंत्रता को आरंभ में ही सीमित करने से आश्रितता बढ़ती है तथा लब्धि घटती है। कारण R: कक्षा-कक्ष अधिगम क्रियाकलापों के चक्र में विद्यार्थी की सहभागिता स्वतंत्रता को आरंभ में ही विस्तारित करने से आश्रितता घटती है और लब्धि बढ़ती है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(अ) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। Explanation: A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
सूची I को सूची II से सुमेलित करें- सूची I (बुद्धिमत्ता मॉडल) सूची II (प्रतिपादक) a. सामान्य बुद्धिमत्ता और विशेष बुद्धिमत्ता I. जॉन केरोल b. संगठित बनाम तरल/प्रवाहमयी बुद्धिमत्ता II. रॉबर्ट स्टर्नबर्ग c. बुद्धिमत्ता का सोपानिक मॉडल III. रेमंड बी. केट्टेल d. बुद्धिमत्ता का त्रिचापीय सिद्धांत IV. चार्ल्स स्पीयरमैन नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(अ) a-IV, b-III, c-I, d-II Explanation: a-IV, b-III, c-I, d-II
बालकों में भावनात्मक विकास के चरणों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करें। a. लगाव b. प्रसन्नता/आनंद c. ईर्ष्या d. उत्तेजना/आवेश नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(स) d, b, a, c Explanation: d, b, a, c
पारस्परिक शिक्षण के बारे में निम्नलिखित में से कौन से सत्य हैं? a. पारस्परिक शिक्षण में एक शिक्षक तथा दो या चार विद्यार्थी समूह बनाते हैं तथा बारी-बारी से पाठ अनुच्छेद की विषयवस्तु पर संवाद करते हैं। b. पारस्परिक शिक्षण में एक शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी सहभागिता करते हैं। c. पारस्परिक शिक्षण में संवाद प्रश्न पूछने, संक्षेपण, स्पष्टीकरण और पूर्वानुमेय पर आधारित होते हैं। d. पारस्परिक शिक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी की बड़ी संख्या में संवाद करते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(स) a और c Explanation: a और c
सूची I को सूची II से सुमेलित करे – सूची I (बौद्धिक अक्षमता) सूची II (बुद्धि लब्धि स्तर) a. अतिगंभीर I. बुद्धिलब्धि (20-25 से कम) b. तीव्र II. बुद्धिलब्धि (20-25 से 35-40) c. सामान्य III. बुद्धिलब्धि (35-40 से 50-55) d. निम्न IV. बुद्धिलब्धि (55 से 70) नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(द) a-I, b-II, c-III, d-IV Explanation: a-I, b-II, c-III, d-IV
बाल विकास की प्रक्रिया के क्रम में गाल पर स्पर्श करने से सिर घुमाना और मुँह खोलना बंद हो जाता है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(अ) 3 से 6 माह के बीच Explanation: 3 से 6 माह के बीच
संज्ञानात्मक विकास के किस चरण में बच्चा मूर्त घटनाओं के बारे में तार्किक रूप से कारण जान सकता और वस्तुओं को विभिन्न भागों में वर्गीकृत कर सकता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(स) मूर्त संक्रियात्मक Explanation: मूर्त संक्रियात्मक
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में – अभिकथन A: अभिरुचि / अभिक्षमता परीक्षण से पूर्वानुमान किया जाता है कि कोई व्यक्ति उचित प्रशिक्षण और परिवेश दिए जाने पर क्या कर सकने में सक्षम है। कारण R: अभिरुचि/अभिक्षमता किसी व्यक्ति की कुछ विशिष्ट कौशल अर्जित करने की क्षमता है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(अ) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है। Explanation: A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में – अभिकथन A: व्यवहारगत उपागम में व्यक्तित्व को परिवेश के लिए व्यक्ति की अनुक्रिया के रूप में देखा जाता है। कारण R: व्यवहारगत उपागम में अनुक्रिया को व्यक्तित्व की संरचनात्मक इकाई के रूप में माना जाता है जो विशिष्ट आवश्यकता से संबन्धित नहीं होती है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए-
(स) A सही है लेकिन R सही नहीं है। Explanation: A सही है लेकिन R सही नहीं है।
एक व्यापक कॉम्प्रिहेन्सिव मॉडल के रूप में अधिगम (सीखने) के निम्नलिखित आयाम सम्मिलित हैं। इन आयामों का सही क्रम है- a. अभिवृत्तियां b. एकीकृत ज्ञान c. परिष्कृत ज्ञान d. चित्त / मन की प्रवृत्तियां नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(अ) a, b, c, d Explanation: a, b, c, d
पिआजे का मानना है कि अधिगम (सीखना) कुछ प्रक्रियाओं का प्रकार्य हैं जिनको क्रमबद्ध रूप से इस प्रकार व्यवस्थित किया जाता है – a. आत्मसात्करण (एसिमिलेशन) b. समंजन (एकोमोडेशन) c. अनुकूलन (एडप्टेशन) d. साम्यधारण (इक्विलिब्रेशन) नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(स) a, b, c, d Explanation: a, b, c, d
डिस्लैक्सिया / पठन वैकल्य से पीड़ित बच्चे इनके बीच अंतर नहीं कर पाते हैं- a. कमर तथा रकम b. सपूत और कपूत c. प और फ d. अच्छा और बुरा नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(द) a, b, d Explanation: a, b, d
सूची I को सूची II से सुमेलित करे – सूची I (अवस्था) सूची II (मुख्य विशेषता) a. संवेदी प्रेरक I. प्रतीकात्मक विचार विकसित होते हैं। b. पूर्व-संक्रियात्मक II. प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएं विकसित होती हैं। c. मूर्त – संक्रियात्मक III. वस्तुओं का स्थायित्व विकसित होता है। d. औपचारिक संक्रियात्मक IV. संवेदी अनुभव का शारीरिक क्रियाओं के साथ समन्वयन। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(द) a-IV, b-III, c-II, d-I Explanation: a-IV, b-III, c-II, d-I
