Anudan Free Mock Test

Anudan Free Mock Test

Welcome to the official StudyHUB mock test. Perfect your exam preparation by practicing for rajasthan gk quiz, rajasthan gk quiz in hindi, raj gk quiz.
Instructions:
  • The countdown timer will display the remaining time.
  • Each correct answer carries +1 mark.
  • Each wrong answer carries -0.33 negative marks.
  • Exam auto-submits when time runs out.

Anudan Free Mock Test

Time Left: 00:00:00
Question No. 1 Marks: +1 | -0.33
0
Answered
0
Not Ans
0
Not Visited
0
Review
Question Palette:

अनुदानों का लाभ सीधे लाभार्थी को ही मिले, इस हेतु सरकार द्वारा प्रारंभ की गई योजना है –

(ब) डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम Explanation: डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम व्याख्या : डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत विभिन्न सामाजिक कल्याण की योजनाओं का फायदा और सब्सिडी सीधे पात्र लोगों के खाते में भेजी जाती है, जिससे समय की भी बचत होती है और लाभधारकों के अकाउंट में सीधे राशि भेजने से ट्रांसपरेंसी बढ़ती है और बिचौलियों की भी भूमिका खत्म होती है।

डी.बी. टी. योजना कब प्रारंभ की गई –

(ब) 1 जनवरी, 2013 Explanation: 1 जनवरी, 2013 व्याख्या : कल्याणकारी योजनाओं में मौजूदा प्रक्रिया को पुनःसंयोजित करके सरकारी वितरण प्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से सूचना/निधि का सरल और तीव्र प्रवाह सुनिश्चित करने, लाभार्थियों को सटीक रूप से लक्षित करने, दोहराव को समाप्त करने और धोखाधड़ी में कमी लाने के लिए 1 जनवरी, 2013 को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) शुरू किया गया था।

निम्नलिखित में से कौन-सा “सब्सिडी” का सबसे अच्छा वर्णन करता है?

(द) किसी वस्तु की कीमत कम रखने के लिए सरकार द्वारा उद्योग को दी गई धनराशि Explanation: किसी वस्तु की कीमत कम रखने के लिए सरकार द्वारा उद्योग को दी गई धनराशि व्याख्या : सब्सिडी एक विशेष उद्योग या किसी विशेष उत्पाद की कीमत कम रखने के लिए वित्तीय सहायता का एक रूप है।

विश्व -व्यापार संगठन के फार्मूला के अनुसार औसत सहायता माप कृषि के लिए घरेलू सब्सिडी कितने प्रतिशत से अधिक नही होगी-

(स) 10% Explanation: 10% व्याख्या : भारत जैसे विकासशील देशों में किसी फसल के लिये बाज़ार मूल्य समर्थन इसके उत्पादन के कुल मूल्य के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है।

केंद्र सरकार के खर्च सबसे तेजी से किस क्षेत्र में बढ़ रहे हैं –

(स) सब्सिडी Explanation: सब्सिडी व्याख्या : ​केंद्र सरकार का सब्सिडी खर्च तेजी से बढ़ रहा है, विशेषकर कृषि और संबंधित क्षेत्रों में।​ आंकड़ों के अनुसार, बजट 2024-25 में कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

सही कथन का चुनाव कीजिए – 1. पोषक तत्व आधारित सब्सिडी योजना कुल 22 तत्वों पर लागू होती है। 2. इस योजना के अंतर्गत यूरिया सम्मिलित नहीं है। 3. रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी के बोझ को कम करने के लिए पीएम प्रणाम योजना शुरू की गई है

(द) उपरोक्त सभी Explanation: उपरोक्त सभी व्याख्या : पोषक तत्त्व आधारित सब्सिडी (NBS) व्यवस्था के तहत उर्वरकों में निहित पोषक तत्त्वों (N, P, K और S) के आधार पर किसानों को रियायती दरों पर उर्वरक प्रदान किये जाते हैं। साथ ही जिन उर्वरकों को द्वितीयक और सूक्ष्म पोषक तत्त्वों जैसे मोलिब्डेनम (Mo) एवं जस्ता (Zn) के साथ संवर्धन किया जाता है, उन्हें अतिरिक्त सब्सिडी दी जाती है। P&K उर्वरकों पर सब्सिडी की घोषणा सरकार द्वारा प्रति किलो के आधार पर प्रत्येक पोषक तत्त्व के लिये वार्षिक आधार पर की जाती है, जो P&K उर्वरकों की अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू कीमतों, विनिमय दर, देश में सूची स्तर आदि को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की जाती है। इस योजना में डीएपी, एमएपी, टीएसपी, डीएपी लाइट, एमओपी, एसएसपी, अमोनियम सल्फेट और 15 जटिल उर्वरक ग्रेड सहित 22 विनियंत्रित उर्वरक ग्रेड (यूरिया को छोड़कर) शामिल है। यूरिया सब्सिडी उर्वरक विभाग कि केंद्रीय क्षेत्र की योजना का हिस्सा है और इससे भारत सरकार द्वारा बजटीय सहायता के रूप में वित् पोषित किया जाता है। रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने के लिये सरकार पीएम प्रणाम यानी कृषि प्रबंधन हेतु वैकल्पिक पोषक तत्त्वों का संवर्द्धन (Promotion of Alternate Nutrients for Agriculture Management Yojana- PM PRANAM) योजना शुरू करने की योजना बना रही है।

उत्पादन गुतिविधियों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता को कहा जाता है :-

(अ) सब्सिडी Explanation: सब्सिडी व्याख्या : सब्सिडी उत्पादन लागत कम करने और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा दी जाती है।

अनुदान है-

(ब) सरकार द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं को उनकी उत्पादन लागत से कम कीमत पर उपलब्ध कराना। Explanation: सरकार द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं को उनकी उत्पादन लागत से कम कीमत पर उपलब्ध कराना। व्याख्या : अनुदान एक प्रकार की वित्तीय सहायता है, जिसे सरकार द्वारा नागरिकों या विशेष समूहों को आर्थिक लाभ प्रदान करने के लिए दिया जाता है। इसका उद्देश्य आम जनता को राहत प्रदान करना या किसी विशेष क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना होता है। उदाहरण के लिए, किसानों को खाद या बीज पर सब्सिडी, गरीबों के लिए सस्ते राशन की व्यवस्था आदि।

No schema found.

Scroll to Top