Aarthik Smiksha 2025-26 Free Mock Test – Part 3

Aarthik Smiksha 2025-26 Free Mock Test – Part 3

Welcome to the official StudyHUB mock test. Perfect your exam preparation by practicing for rajasthan gk quiz, rajasthan gk quiz in hindi, raj gk quiz.
Instructions:
  • The countdown timer will display the remaining time.
  • Each correct answer carries +1 mark.
  • Each wrong answer carries -0.33 negative marks.
  • Exam auto-submits when time runs out.

Aarthik Smiksha 2025-26 Free Mock Test – Part 3

Time Left: 00:00:00
Question No. 1 Marks: +1 | -0.33
0
Answered
0
Not Ans
0
Not Visited
0
Review
Question Palette:

मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान (दवा) योजना के संबंध में निम्न कथन सही हैं: 1. सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। 2. जांच सुविधाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। 3. इसमें 1,238 दवाइयां शामिल हैं। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान (दवा) योजना : राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भर्ती एवं बाहरी रोगियों को आवश्यक दवाइयां एवं जांच सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती है। 1,238 दवाइयां, 428 सर्जिकल वस्तुएं और सूचर्स शामिल।

मुख्यमंत्री बाल संबल योजना के संदर्भ में निम्न कथन सही हैं: 1. इसका उद्देश्य दुर्लभ रोगों से पीड़ित बच्चों को राहत प्रदान करना है। 2. इसे मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सहायता योजना के नाम से शुरू किया गया। 3. यह केवल वयस्क रोगियों के लिए लागू है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : दुर्लभ रोगों से पीड़ित बच्चों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सहायता योजना प्रारंभ की गई है।

राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसका उद्देश्य कैशलेस एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। 2. इसमें जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं पेंशनर शामिल हैं। 3. इसमें पंजीकरण जन आधार के माध्यम से किया जाता है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (RGHS) उद्देश्य – जनप्रतिनिधि/कर्मचारियों/पेंशनरों को कैशलेस और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना। इसमें राज्य के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, अखिल भारतीय सेवा के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी, सरकारी सेवारत कर्मचारी और पेंशनभोगी, राज्य स्वायत्त निकाय के सेवारत कर्मचारी और पेंशनभोगी और आश्रित शामिल हैं। RGHS लगभग 13.65 लाख परिवारों को कवर कर रही है। RGHS पूर्णतः ऑनलाइन प्रणाली है, जिसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से सहज और त्वरित सुविधा प्रदान की जाती है। इसके तहत पंजीकरण जन आधार के माध्यम से किया जाता है। पात्र पंजीकृत लाभार्थी राज्य के सभी सरकारी, 741 से अधिक निजी सूचीबद्ध अस्पतालों तथा राज्य के बाहर 39 से अधिक निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस ओपीडी/आईपीडी/डे-केयर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा के तहत उपचार भी शामिल हैं।

आयुष्मान वय वंदन योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसकी शुरुआत 29 अक्टूबर 2024 को हुई। 2. इसका उद्देश्य 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को कैशलेस उपचार प्रदान करना है। 3. यह केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : आयुष्मान वय वंदन योजना शुरुआत : 29 अक्टूबर 2024 उद्देश्य : 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) को कैशलेस उपचार प्रदान करना।

आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योजना) के संदर्भ में निम्न कथन सही हैं: 1. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। 2. यह केवल शहरी क्षेत्रों के लिए लागू है। 3. यह प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने से संबंधित है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 3 Explanation: केवल 1 और 3 व्याख्या : आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योजना) उद्देश्य : ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसकी शुरुआत 15 फरवरी 2024 को हुई। 2. इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराना है। 3. यह मिलावटखोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई से संबंधित है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान 15 फरवरी 2024 से प्रारंभ। उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराना। मिलावटखोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हेतु।

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. राजस्थान के सभी जिले फ्लोरोसिस से प्रभावित हैं। 2. यह कार्यक्रम राजस्थान के 30 जिलों में संचालित है। 3. यह केवल शहरी क्षेत्रों में लागू है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम राजस्थान के सभी जिलें फ्लोरोसिस से प्रभावित है। राजस्थान के 30 जिलों में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम संचालित है।

राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के संबंध में निम्न कथन सही हैं: 1. इसे भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया। 2. इसका उद्देश्य मुख स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना है। 3. इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच दंत सेवाओं की असमानता कम करना है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा शुरू उद्देश्य : मुख स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना और ग्रामीण और शहरी आबादी के बीच दंत सेवाओं की पहुंच में असमानता को कम करना।

सिलिकोसिस नीति 2019 के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. सिलिकोसिस धूल के लंबे समय तक संपर्क में आने से होने वाला रोग है। 2. पीड़ित को पुनर्वास हेतु ₹3 लाख सहायता राशि दी जाती है। 3. पीड़ित की मृत्यु पर आश्रित को ₹2 लाख सहायता राशि दी जाती है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : सिलिकोसिस नीति 2019 सिलिकोसिस खदानों, कारखानों, पत्थर कटाई, ग्राइंडिंग, पाउडर निर्माण, गिट्टी, बलुआ पत्थर की मूर्तिकला आदि कार्यों में उत्पन्न धूल के लंबे समय तक संपर्क में आने से होने वाला एक असाध्य रोग है। सिलिकोसिस पीड़ित को पुनर्वास हेतु ₹3 लाख की सहायता राशि तथा प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाती है। पीड़ित की मृत्यु पर उसके आश्रित को ₹2 लाख की सहायता राशि तथा विधवा को आयु वर्ग के अनुसार ₹1,250 से ₹1,500 प्रतिमाह विधवा पेंशन दी जाती है। पीड़ित एवं उसका परिवार ‘आस्था कार्ड’ धारक परिवार की भांति सभी बीपीएल सुविधाओं का लाभ प्राप्त करता है।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसके अंतर्गत 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 चलाया गया। 2. इसका उद्देश्य जागरूकता फैलाना है। 3. यह केवल विद्यालयों तक सीमित अभियान है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : इसके तहत राज्य सरकार द्वारा 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत राज्यभर में जागरूकता गतिविधियां संचालित की गई।

राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह राजस्थान में 2019 में शुरू किया गया। 2. इसका उद्देश्य 2030 तक हेपेटाइटिस-C का उन्मूलन करना है। 3. इसका उद्देश्य हेपेटाइटिस A एवं E से होने वाली मृत्यु दर को कम करना भी है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : यह कार्यक्रम राज्य में वर्ष 2019 में प्रारंभ किया गया। उद्देश्य : 2030 तक हेपेटाइटिस-C का उन्मूलन करना तथा हेपेटाइटिस B एवं C के साथ-साथ हेपेटाइटिस A एवं E से होने वाली मृत्यु दर तथा रोगों को कम करना है।

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों की निगरानी से संबंधित है। 2. इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों को नियंत्रित करना है। 3. यह केवल महामारी रोगों तक सीमित है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : संक्रामक एवं गैर संक्रामक रोगों की नियमित निगरानी के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों को नियंत्रित करना।

मिशन मधुहारी कार्यक्रम के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसका शुभारंभ 29 नवंबर 2024 को नागौर से हुआ। 2. यह टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए है। 3. यह केवल वृद्ध व्यक्तियों के लिए संचालित है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : मिशन मधुहारी कार्यक्रम शुभारंभ : 29 नवंबर 2024 को नागौर से। टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए।

मातृ एवं शिशु सुरक्षा योजना के संदर्भ में निम्न कथन सही हैं: 1. इसका उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है। 2. इसका उद्देश्य शिशु मृत्यु दर को कम करना है। 3. गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को निःशुल्क दवा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : राज्य में शिशु मृत्यु दर के साथ-साथ प्रसव के दौरान उच्च मातृ मृत्यु दर को कम करना तथा गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को निःशुल्क दवा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।

कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। 2. इसका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। 3. यह उन संस्थानों पर लागू है जहां कम से कम 10 कर्मचारी कार्यरत हों। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI) यह एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। उद्देश्य : भारत में कर्मचारियों और उनके परिवारों को व्यापक चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना। यह योजना कारखानों, होटलों और शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों को कवर करती है, जहां कम से कम 10 कर्मचारी कार्यरत है और जिनका वेतन ₹21,000 प्रति माह से अधिक नहीं है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसका उद्देश्य प्रभावी स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है। 2. यह व्यक्तिगत, परिवार एवं समुदाय स्तर पर कार्य करता है। 3. इसके अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन शामिल हैं। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उद्दश्य : व्यक्तिगत, परिवार, समुदाय एवं विशेष रूप से स्वास्थ्य प्रणाली के स्तरों पर विभिन्न हस्तक्षेपों के माध्यम से प्रभावी स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना। उपमिशन : राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (2005)

आशा सहयोगिनी के संबंध में निम्न कथन सही हैं: 1. यह समुदाय स्तर की कार्यकर्ता होती है। 2. इसका चयन ग्राम सभा द्वारा किया जाता है। 3. यह समुदाय और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच कड़ी के रूप में कार्य करती है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : आशा सहयोगिनी यह एक समुदाय स्तर की कार्यकर्त्ता होती है। कार्य – स्वास्थ्य मुद्दों पर जागरूकता पैदा करना तथा समुदाय और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करना। ये स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव में समन्वयक एवं राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रमों (मलेरिया, टी.बी.) में सहयोग के कार्य करती हैं। आशा का चयन ग्राम सभा द्वारा किया जाता है। वह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच संयुक्त कार्यकर्ता होती है। सितंबर 2025 तक राज्य में 54,022 आशा सहयोगिनी कार्यरत है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के संबंध में निम्न कथन सही हैं: 1. यह 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए है। 2. इसका उद्देश्य जन्म दोष एवं विकास में देरी जैसी समस्याओं की शीघ्र पहचान करना है। 3. इसके तहत मोबाइल स्वास्थ्य टीमों को लगाया गया है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम उद्देश्य : 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों में जन्म दोष और विकास में देरी जैसे 40 पूर्व निर्धारित स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान और उपचार सुनिश्चित करना। राज्य में स्कूलों और समुदायों में स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल स्वास्थ्य टीमों को लगाया गया है।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह 10-19 वर्ष के किशोरों के लिए है। 2. इसके अंतर्गत उजाला क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। 3. इन क्लीनिकों में परामर्श एवं चिकित्सकीय सेवाएं दी जाती हैं। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यकम उद्देश्य : विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और वंचित क्षेत्रों में 10-19 वर्ष की आयु के किशोरों के समग्र विकास को बढ़ावा देना। कार्यक्रम के तहत किशोर मैत्री स्वास्थ्य क्लीनिक-“उजाला क्लीनिक” स्थापित किए गए हैं। इन पर किशोर-किशोरियों को परामर्श एवं चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जा रही है।

104 जननी एक्सप्रेस सेवा के संबंध में निम्न कथन सही हैं: 1. यह गर्भवती महिलाओं एवं 30 दिन तक के नवजात शिशुओं के लिए है। 2. यह ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान करती है। 3. इसकी सेवाएं 104 एवं 108 नंबर पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती हैं। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : 104 जननी एक्सप्रेस सेवा जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस के जरिए ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं और 30 दिन के नवजात शिशुओं को निकटतम चिकित्सा संस्थानों तक ले जाने एवं वापस घर लाने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। जननी एक्सप्रेस की सेवाएं 104 और 108 सुविधा पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती है।

108 टोल फ्री एम्बुलेंस सेवा योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसकी शुरुआत सितंबर 2008 में हुई। 2. इसका उद्देश्य निःशुल्क एवं प्रभावी आपातकालीन सेवाएं प्रदान करना है। 3. यह केवल शहरी क्षेत्रों में संचालित है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : 108 टोल फ्री एम्बुलेंस सेवा योजना शुरुआतःसितंबर 2008 उद्देश्य : राज्य के लोगों को निःशुल्क और प्रभावी आपातकालीन सेवाएं प्रदान करना।

मोबाइल मेडिकल सेवा योजना के संदर्भ में निम्न कथन सही हैं: 1. इसकी शुरुआत 2008-09 में हुई। 2. इसका उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। 3. इसके अंतर्गत प्रत्येक माह 20 निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते हैं। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : मोबाइल मेडिकल सेवा योजना शुरूआत : 2008-09 उद्देश्य : राजस्थान के दूर दराज के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना। इस योजना के तहत रेगिस्तानी, आदिवासी, अविकसित गांवों, क्षेत्रों, ब्लॉकों में हर महीने 20 फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जाता हैं।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करना है। 2. यह भविष्य की महामारियों से निपटने पर केंद्रित है। 3. इसका उद्देश्य प्रत्येक जिले को स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाना है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ अवसंरचना मिशन (पीएम-अभिम) उद्देश्य : भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करना। यह मिशन भविष्य की महामारियों से प्रभावी ढंग से निपटने, प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर केंद्रित है।

ग्राम स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति के संबंध में निम्न कथन सही हैं: 1. इन समितियों का गठन सरपंच/वार्ड पंच की अध्यक्षता में किया गया है। 2. राज्य में 43,440 समितियों का गठन किया गया है। 3. समिति में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ANM भी सदस्य होते हैं। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : ग्राम स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति सरपंच/वार्डपंच की अध्यक्षता में अध्यक्षता में 43,440 ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों का गठन किया गया हैं। समिति के अन्य सदस्य आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, एएनएम, NGO, SHG एवं महिला स्वास्थ्य संघ आदि के प्रतिनिधि हैं। उद्देश्य : स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को व्यवसायिक बनाना और स्वास्थ्य को जन आंदोलन बनाना।

राष्ट्रीय आयुष मिशन के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसका उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना है। 2. इसमें आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी शामिल हैं। 3. यह केवल आयुर्वेद चिकित्सा तक सीमित है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथी) के द्वारा बीमारियों के इलाज को बढ़ावा दिया जा रहा है।

No schema found.

Scroll to Top