धारा 106 BNS VS धारा 304A IPC: उपेक्षा द्वारा मृत्यु कारित करना (Causing death by negligence / Hit and Run)
सजा (Punishment)
कठोर या सादा
संज्ञेय (Cognizable)
संज्ञेय
जमानतीय (Bailable)
जमानती (106.1) / गैर-जमानती (106.2)
समझौता योग्य (Compoundable
गैर-शमनीय
विचारणीय न्यायालय (Court)
प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट
IPC (पुराना कानून)
धारा 304A
BNS (नया कानून)
धारा 106
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
हिट एंड रन का नया सख्त कानून! (Hit and Run / Negligence)। पुरानी IPC 304A (गाड़ी से कुचलकर मार देना) में केवल 2 साल की सजा थी और ड्राइवर को थाने से 'जमानत (Bail)' मिल जाती थी। अब BNS 106 ने सब बदल दिया है। यदि ट्रक/कार ड्राइवर एक्सीडेंट करके बिना पुलिस को बताए भाग जाता है (Hit and Run - 106.2), तो उसे 10 साल की 'गैर-जमानती' जेल होगी। यदि वह रुककर मदद करता/रिपोर्ट करता है, तो सजा 5 वर्ष तक है। (डॉक्टरों की इलाज में लापरवाही (Medical Negligence) के लिए विशेष रूप से 2 वर्ष सजा तय की गई है)।
तुलना
BNS 106 इस पूरी संहिता में सबसे बड़े और चर्चित बदलावों में से एक है। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल इसी 10 साल की सजा वाले Section 106(2) ‘Hit and run’ के विरोध में हुई थी।