धारा 329(1) BNS बनाम धारा 441 IPC: आपराधिक अतिचार (Criminal trespass)
सजा (Punishment)
परिभाषा
संज्ञेय (Cognizable)
संज्ञेय
जमानतीय (Bailable)
जमानती
समझौता योग्य (Compoundable
शमनीय
विचारणीय न्यायालय (Court)
कोई भी मजिस्ट्रेट
IPC (पुराना कानून)
धारा 441
जो कोई किसी अन्य की संपत्ति में या उस पर इस आशय से प्रवेश करता है कि वह कोई अपराध (Offence) करे, या किसी व्यक्ति को अभित्रास (Intimidate), अपमान या क्षोभ (Annoy) कारित करे… या विधिपूर्वक प्रवेश करने के पश्चात् वहीं अवैध रूप से बना रहता है… वह ‘आपराधिक अतिचार’ (Criminal trespass) करता है।
BNS (नया कानून)
धारा 329(1)
329(1): जो कोई किसी अन्य की संपत्ति… में इस आशय से प्रवेश करता है कि वह कोई अपराध करे, या किसी व्यक्ति को अभित्रास, अपमान या क्षोभ कारित करे… या वहीं अवैध रूप से बना रहता है… आपराधिक अतिचार करता है।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
बिना इजाज़त किसी की ज़मीन/घर में घुसना! (Criminal Trespass)। अगर आप किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर जाते हैं तो वह 'अतिचार (Trespass)' नहीं है। लेकिन अगर आप किसी की पर्सनल ज़मीन, खेत या प्लॉट पर 'कब्ज़ा करने', 'लड़ाई करने', या 'उसे डराने/अपमानित (Annoy)' करने की नीयत से घुसते हैं (बिना उसकी इजाज़त के)। या फिर लीज़ ख़त्म होने के बाद भी दुकान खाली नहीं करते (अवैध रूप से बने रहते हैं), तो इसे कानून में 'आपराधिक अतिचार' कहते हैं (IPC 441 / BNS 329)।
तुलना
संपत्ति के विरुद्ध अपराधों में Criminal Trespass की परिभाषा बेहद महत्वपूर्ण है। किसी के शांतिपूर्ण कब्जे (Peaceful possession) में दखल देना BNS 329(1) में भी अपराध माना गया है।
Pramod Editor-in-Chief
Pramod is the Founder and Editor-in-Chief of StudyHub. He holds a Master's degree and is currently pursuing a Ph.D. in Geology, alongside more than 7+ years spent building and verifying competitive exam content for Indian aspirants. He leads StudyHub's editorial process across Indian Polity, the Constitution, Indian Economy, History, Geography, Science, and the platform's other subject areas — checking every article against primary sources (bare act text and Gazette notifications for constitutional topics, government and Economic Survey data for economy content, standard reference material elsewhere) and flagging it for re-verification whenever a relevant amendment, policy, or data update makes an earlier version outdated.