धारा 82 BNS बनाम धारा 495 IPC: पूर्व विवाह को छिपाकर (Concealment of former marriage) दूसरा विवाह
सजा (Punishment)
कठोर या सादा
संज्ञेय (Cognizable)
असंज्ञेय (Non-cognizable)
जमानतीय (Bailable)
गैर-जमानती / जमानती
समझौता योग्य (Compoundable
गैर-शमनीय (Non-Compoundable)
विचारणीय न्यायालय (Court)
सेशन कोर्ट / प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट
IPC (पुराना कानून)
धारा 495
जो कोई पूर्ववर्ती विवाह के तथ्य (Fact of former marriage) को उस व्यक्ति से छिपाकर, जिसके साथ पश्चातवर्ती विवाह contracted किया जाता है… 494 वाला अपराध (Bigamy) करेगा… 10 वर्ष तक के कारावास से, और जुर्माने से दंडित।
BNS (नया कानून)
धारा 82 (Proviso/Agv)
BNS 82 (Concealment clause): यदि पूर्ववर्ती विवाह के तथ्य को छिपाकर ऐसा अपराध किया जाए, तो 10 वर्ष तक के कारावास और जुर्माने से दंडनीय होगा।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
कुंवारा बताकर धोखा देकर शादी करना! 494 में पहली पत्नी को धोखा होता है, लेकिन यहाँ 'दूसरी लड़की' के साथ भयंकर धोखा है। अगर 'A' जो शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता है, लेकिन वह मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को 'कुंवारा (Unmarried)' बताकर किसी लड़की से शादी कर लेता है (पूर्व विवाह छिपाना)। इस भयंकर धोखे (Concealment) और ज़िंदगी बर्बाद करने के जुर्म में IPC 495 (BNS 82) के तहत सज़ा बढ़ाकर '10 साल' कर दी गई है।
तुलना
Bigamy with concealment (धोखे से द्विविवाह) को साधारण Bigamy (7 साल) से अधिक गंभीर (10 साल) माना जाता है।