RSSB Computer Instructor Online Form 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor) और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor) के रिक्त 3,951 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 मई 2026 से 23 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 3,951 पदों में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन क्रमशः 22 और 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: संक्षिप्त विवरण
| विभाग का नाम (Organization) | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम (Post Name) | बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Basic & Senior Computer Instructor) |
| विज्ञापन संख्या (Advt No.) | 07/2026 |
| कुल पद (Total Vacancies) | 3,951 पद |
| आवेदन की अवधि (Apply Online) | 25 May 2026 से 23 June 2026 |
| वरिष्ठ अनुदेशक परीक्षा तिथि (Senior Exam Date) | 22 August 2026 |
| बेसिक अनुदेशक परीक्षा तिथि (Basic Exam Date) | 23 August 2026 |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | राजस्थान (Rajasthan) |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | rssb.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| कार्यक्रम (Event) | तिथि (Date) |
|---|---|
| आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि | 22 May 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 25 May 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 23 June 2026 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 23 June 2026 |
| आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि (Correction Date) | 26 June 2026 |
| वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा तिथि (Senior Exam Date) | 22 August 2026 |
| बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा तिथि (Basic Exam Date) | 23 August 2026 |
| प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि (Admit Card Release) | परीक्षा से पहले (Before Exam) |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Application Fee) |
|---|---|
| सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (क्रीमी लेयर) / General, EWS, OBC (Creamy Layer) | ₹600/- |
| ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईबीसी / OBC (Non-Creamy Layer), EBC | ₹400/- |
| एससी, एसटी, दिव्यांग (SC / ST / PH) | ₹400/- |
| आवेदन संशोधन शुल्क (Correction Charge) | ₹300/- |
भुगतान का माध्यम: परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र) द्वारा किया जा सकता है।
आयु सीमा (Age Limit as on 01/01/2027)
| विवरण (Details) | आयु सीमा (Age Limit) |
|---|---|
| न्यूनतम आयु (Minimum Age) | 18 वर्ष (18 Years) |
| अधिकतम आयु (Maximum Age) | 40 वर्ष (40 Years) |
आयु सीमा में छूट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (ओबीसी, एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों आदि) को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता एवं रिक्तियों का विवरण (Eligibility & Vacancies)
बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए निर्धारित योग्यता और पात्रता विवरण नीचे दिया गया है:
| पद का नाम (Post Name) | शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
|---|---|
| Senior Computer Instructor (वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक) | उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईसीई, ईई, ईईई, ईटीई, या ईआईई में एम.ई./एम.टेक (M.E. / M.Tech) डिग्री होनी चाहिए; या कंप्यूटर साइंस / आईटी में एम.एससी. (M.Sc.); या एमसीए (MCA) / ‘B’ लेवल / ‘C’ लेवल या समकक्ष उच्चतर योग्यता होनी चाहिए। देवनागरी लिपि हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का व्यावहारिक ज्ञान आवश्यक है। |
| Basic Computer Instructor (बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक) | उम्मीदवार ग्रेजुएट होने के साथ ‘A’ लेवल / पीजीडीसीए (PGDCA – न्यूनतम 1 वर्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए; या कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, ईसीई, ईई, ईईई, ईआईसी, या टीआईई में बी.ई./बी.टेक (B.E. / B.Tech) डिग्री; या कंप्यूटर साइंस / आईटी में बी.एससी. (B.Sc.); या बीसीए (BCA) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। देवनागरी लिपि हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का व्यावहारिक ज्ञान आवश्यक है। |
वेतनमान (Salary Scale)
| पद का नाम (Post Name) | वेतन स्तर (Pay Matrix Level) | मूल वेतन (Basic Pay) |
|---|---|---|
| वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor) | पे मैट्रिक्स लेवल-10 (L-10) | ₹ 33,800/- (प्रोबेशन अवधि के बाद) |
| बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor) | पे मैट्रिक्स लेवल-8 (L-8) | ₹ 26,300/- (प्रोबेशन अवधि के बाद) |
नोट: नवनियुक्त कर्मचारियों को दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित मासिक नियत पारिश्रमिक (Fixed Remuneration) देय होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का अंतिम चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा (Written Exam): वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो प्रश्न पत्र (Paper 1 & Paper 2) आयोजित किए जाएंगे।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस की पुष्टि के लिए चिकित्सा परीक्षण होगा।
RSSB Computer Instructor Online Form 2026 कैसे भरें?
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। यदि नया यूजर है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal विकल्प पर क्लिक करें।
- वहां “Direct Recruitment of Computer Instructor – 2026” के सामने दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण और शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें।
- अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (रंगीन) और स्कैन किए हुए हस्ताक्षर निर्दिष्ट प्रारूप और साइज में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई) के माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी दर्ज की गई प्रविष्टियों को ध्यान से जांचें।
- अंत में ‘Submit’ पर क्लिक करें और भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक (Important Links)
| महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) | लिंक / क्लिक करें (Link / Click Here) |
|---|---|
| Apply Online (ऑनलाइन आवेदन करें) | Click Here |
| Download Notification (आधिकारिक अधिसूचना) | Click Here |
| RSSB Official Website (आधिकारिक वेबसाइट) | Click Here |









