सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 2020 भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 115 पदों के लिए निकाली गई थी।
SSB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों के लिए सीबीटी परीक्षा 07 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।










