बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। कुल 86 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार बैंक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। भर्ती से जुड़ी आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं।










