
झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) और वन क्षेत्र पदाधिकारी (FRO) के 248 पदों पर भर्ती के लिए मेंस परीक्षा का रिजल्ट (ACF के लिए) और मेंस एडमिट कार्ड (FRO के लिए) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। FRO मेंस परीक्षा 22 से 24 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना परिणाम या एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी नीचे दी गई है।









