
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस की आगामी भर्तियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार यूपी पुलिस में कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI), कंप्यूटर ऑपरेटर या अन्य किसी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना OTR के आप किसी भी नई भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
UP Police OTR Registration 2025
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से अपना ओसीआर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।









