
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस एसआई (गोपनीय) और एएसआई (क्लर्क) सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2025 जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा का शेड्यूल भी घोषित किया गया है। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले नए सिलेबस, मार्किंग स्कीम और विषयवार टॉपिक को ध्यान से देखना चाहिए। यूपी पुलिस एसआई और एएसआई पदों के लिए चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी: लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST), स्टेनोग्राफी टेस्ट, तथा चिकित्सा और व्यक्तित्व परीक्षण।
यूपी पुलिस एसआई और एएसआई परीक्षा पैटर्न 2025
| विषय का नाम (Subject) | प्रश्नों की संख्या (Questions) | अंक (Marks) | समय (Time) |
|---|---|---|---|
| सामान्य हिन्दी / कम्प्यूटर ज्ञान (General Hindi / Computer) | 50 | 100 | 2:30 घंटे |
| सामान्य जानकारी / सामयिक विषय (General Info / Current Affairs) | 50 | 100 | |
| संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical and Mental Ability) | 50 | 100 | |
| मानसिक अभिरुचि / तार्किक परीक्षा / बुद्धिलब्धि (Mental Aptitude / IQ / Logical) | 50 | 100 | |
| कुल (Total) | 200 | 400 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standards Test – PST)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल टेस्ट (Medical Examination)









