Educational Psychology Free Mock Test – Part 28
- The countdown timer will display the remaining time.
- Each correct answer carries +1 mark.
- Each wrong answer carries -0.33 negative marks.
- Exam auto-submits when time runs out.
Educational Psychology Free Mock Test – Part 28
Exam Summary
| Total Questions | 0 |
|---|---|
| Attempted | 0 |
| Answered Correctly | 0 |
| Answered Incorrectly | 0 |
| Total Score | 0 |
Detailed Solutions
एक दाएँ हाथ के बल्लेबाज के दाएँ हाथ में चोट लग जाती है और वह बाएँ हाथ से खेलने की कोशिश करता है। दाएँ हाथ से सीखे गए कौशल के कारण उसके लिए बाएँ हाथ से खेलना सुविधापूर्ण होता है। तो, यह किस प्रकार का अधिगम स्थानांतरण है –
(द) द्विपार्श्वीय Explanation: द्विपार्श्वीय
स्कीनर के क्रियाप्रसूत अनुबंध सिद्धांत में जब प्रयोगकर्ता यह निश्चित करता है कि स्कीनर बॉक्स में प्रत्येक 10वीं सही अनुक्रिया पर पुनर्बलन दिया जाएगा, तो इस अनुसूची को कहा जाता है –
(ब) निश्चित अनुपात पुनर्बलन अनुसूची Explanation: निश्चित अनुपात पुनर्बलन अनुसूची
निम्नलिखित में से कौनसा कथन सृजनात्मकता के विषय में सही नहीं है –
(अ) सभी बुद्धिमान व्यक्ति सृजनशील होते हैं। Explanation: सभी बुद्धिमान व्यक्ति सृजनशील होते हैं।
कैटेल के अनुसार, वे लक्षण जिन्हें व्यवहार की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति द्वारा आसानी से पहचाना जा सकता है, कहलाते हैं-
(स) सतही शीलगुण Explanation: सतही शीलगुण
निम्नलिखित में से कौनसा उपाय बाल अपराध का उपचार करने के लिए किया जाना चाहिए – (a) विशेष सुधार स्कूलों की व्यवस्था (b) विशेष बाल-न्यायालयों की व्यवस्था (c) रिमांड होम्स की व्यवस्था (d) मनोविश्लेषणकर्ताओं की सहायता लेना नीचे दिए गए कूट संकेतों के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए – कूट –
(स) (a), (b), (c) तथा (d) सही हैं। Explanation: (a), (b), (c) तथा (d) सही हैं।
निम्नलिखित में से कौनसा कथन अभिक्षमता के बारे में सत्य नहीं है –
(अ) यह भविष्य के किसी भी संदर्भ के बिना, वर्तमान क्षमता को इंगित करती है। Explanation: यह भविष्य के किसी भी संदर्भ के बिना, वर्तमान क्षमता को इंगित करती है।
नीचे दो कथन दिए गए हैं – (अ) एक व्यक्ति किसी बात को लिखकर अच्छे ढंग से व्यक्त कर सकता है, किंतु हो सकता है उसी बात को वह बोलकर ठीक ढंग से व्यक्त ना कर पाए। (ब) किसी व्यक्ति के भीतर पाई जाने वाली भिन्नताएँ अंतःवैयक्तिक भिन्नताएँ कहलाती हैं। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए –
(अ) (अ) और (ब) दोनों सही हैं। Explanation: (अ) और (ब) दोनों सही हैं।
व्यक्तित्व मापन की निम्नलिखित प्रक्षेपी प्रविधियों का उनसे संबंधित मनोवैज्ञानिकों के साथ मिलान कीजिए – प्रक्षेपी प्रविधि (अ) शब्द-साहचर्य परीक्षण (ब) चित्र-कहानी परीक्षण (स) हस्तलेखन प्रविधि (द) वाक्यपूर्ति परीक्षण मनोवैज्ञानिक का नाम (i) गार्डनर मर्फी (ii) रोहडे एवं हिल्ड्रेथ (iii) सायमण्ड (iv) फ्रायड एवं जुंग सही कूट का चयन कीजिए –
(अ) (अ)-(i), (ब)-(iv), (स)-(ii), (द)-(iii) Explanation: (अ)-(iv), (ब)-(iii), (स)-(i), (द)-(ii)
स्टर्नबर्ग के अनुसार, एक व्यक्ति जो पारम्परिक बुद्धिलब्धि परीक्षा में कम अंक प्राप्त करता है लेकिन जो वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान जल्दी से पहचान लेता है, इसे कहा जाता है –
(ब) व्यावहारिक बुद्धिमत्ता Explanation: व्यावहारिक बुद्धिमत्ता
एक व्यक्ति जो दंत चिकित्सक के छेदन (ड्रिल) की आवाज के प्रति दुश्चिन्ता के साथ प्रतिक्रिया करता है, वह एक इलेक्ट्रिक कॉफी पीसनहारा (ग्राइण्डर) के प्रति भी कुछ दुश्चिन्ता के साथ प्रतिक्रिया देता है, यह एक उदाहरण है-
(ब) उद्दीपन सामान्यीकरण का Explanation: उद्दीपन सामान्यीकरण का
शैक्षिक मनोविज्ञान की वैज्ञानिक प्रकृति के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है –
(द) यह व्यवहार के आकलन के लिए व्यक्तिनिष्ठता पर बल देता है। Explanation: यह व्यवहार के आकलन के लिए व्यक्तिनिष्ठता पर बल देता है।
विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है –
(अ) विकास अनिश्चित व अपूर्वानुमानित पैटर्न का अनुसरण करता है। Explanation: विकास अनिश्चित व अपूर्वानुमानित पैटर्न का अनुसरण करता है।
निम्नलिखित में से कौनसा कथन बुद्धि लब्धि के संबंध में सत्य है –
(ब) जब कालानुक्रमिक (शारीरिक) आयु और मानसिक आयु समान होती है, तो बुद्धि लब्धि 100 होती है। Explanation: जब कालानुक्रमिक (शारीरिक) आयु और मानसिक आयु समान होती है, तो बुद्धि लब्धि 100 होती है।
उपलब्धि अभिप्रेरणा को निम्नलिखित में से किस श्रेणी में रखा जा सकता है –
(अ) सामाजिक अभिप्रेरक Explanation: सामाजिक अभिप्रेरक
एक बालक किसी परिस्थिति में, सामाजिक मान्यताओं तथा उस परिस्थिति में उचित-अनुचित का ध्यान रखते हुए आचरण करता है। इसे क्या कहा जाता है –
(ब) नैतिक व्यवहार Explanation: नैतिक व्यवहार
‘प्रभावी शिक्षण हेतु निर्देशन’ शैक्षिक मनोविज्ञान के किस क्षेत्र में सम्मिलित है –
(ब) अधिगम प्रक्रिया Explanation: अधिगम प्रक्रिया
निम्नलिखित में से अभिप्रेरणा के बारे में से कौनसा कथन सही नहीं है –
(अ) बाह्य अभिप्रेरणा उन कार्यों के लिए अधिक प्रभावी हो सकती है, जिनमें सृजनात्मक चिंतन की आवश्यकता होती है। Explanation: बाह्य अभिप्रेरणा उन कार्यों के लिए अधिक प्रभावी हो सकती है, जिनमें सृजनात्मक चिंतन की आवश्यकता होती है।
एरिक्सन के अनुसार, कौनसी अवस्था में अपनी क्रियाओं पर स्वयं की नियंत्रण योग्यता के कारण स्वतंत्र होने का एहसास होता है –
(द) स्वायत्तता बनाम शर्म Explanation: स्वायत्तता बनाम शर्म
निम्नलिखित में से किस रक्षात्मक युक्ति के सहारे व्यक्ति विभिन्न प्रकार के बहाने बनाता है तथा सामाजिक रूप से स्वीकृत कारणों की मदद से अपने अनुचित व्यवहार को उचित सिद्ध करने की कोशिश करता है –
(ब) युक्तिकरण Explanation: युक्तिकरण
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : सूची-I सूची-II (a) प्रयास और त्रुटि अधिगम (i) एडवर्ड टॉलमेन (b) प्रचालक अनुबंधन (ii) इवान पावलोव (c) शास्त्रीय अनुबंधन (iii) ई. एल. थॉर्नडाइक (d) संकेत अधिगम (iv) बी.एफ.स्किनर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(द) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i) Explanation: (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
मूल्यांकन की प्रक्रिया दो प्रकार की प्रक्रियाओं यानी शैक्षिक और प्रशासनिक में बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षण – अधिगम प्रक्रिया में वह आवश्यकता जो शैक्षणिक मूल्यांकन से संबन्धित नहीं है, वह है : नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(ब) समाज Explanation: समाज
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : सूची-I सूची-II (a) बुद्धिमत्ता का त्रि-आयामी सिद्धांत (i) स्पियरमैन (b) बुद्धिमत्ता का सोपानिकी सिद्धांत (ii) जे. पी. गिलफोर्ड (c) बुद्धिमत्ता का द्विकारक सिद्धांत (iii) एल. एल. थर्स्टन (d) प्राथमिक मानसिक योग्यताएँ (iv) पी.ई.वरनन नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(अ) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii) Explanation: (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
पियाज़े के पूर्व-प्रचालनात्मक विकास स्तर की विरूपणकारी विशेषताओं की पहचान करें। (a) यह चरण तर्कसंगत और परिकल्पनात्मक चिंतन द्वारा निरूपित होता है। (b) इस चरण की अवधि दो से सात वर्ष होती है। (c) यह चरण दो उपचरणों में विभाजित होता है : (i) पूर्व संकल्पनात्मक और (ii) अंतःप्रेरणा चरण (d) इस चरण की अवधि 7 से 11 वर्ष होती है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(ब) (b) और (c) केवल Explanation: (b) और (c) केवल
शिक्षण अधिगम सहायक सामग्रियाँ वे वस्तुएँ अथवा चित्र होते हैं जो विद्यार्थियों में अधिगम/सीखने का अनुकरण (नकल) प्रेरित/उद्दीपित और प्रबलीकृत करते हैं। शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री के बारे में गलत कथन है : नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(अ) शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री कक्षा में परस्पर संवाद शैली को बढ़ाने में अध्यापक की सहायता नहीं करती है। Explanation: शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री कक्षा में परस्पर संवाद शैली को बढ़ाने में अध्यापक की सहायता नहीं करती है।
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : सूची-I (अधिगम उपागम) सूची-II (सिद्धांतकार का नाम) (a) अतिवादी रचनावाद (i) जेरोम ब्रूनर (b) वैयक्तिक रचनावाद (ii) जाँ पियाजे (c) सामाजिक रचनावाद (iii) वोन ग्लासेरफेल्ड (d) वैयक्तिक और सामाजिक रचनावाद का मिश्रण (iv) लेव वायगोत्स्की नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(अ) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i) Explanation: (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
