Aarthik Smiksha 2025-26 Free Mock Test – Part 2

Aarthik Smiksha 2025-26 Free Mock Test – Part 2

Welcome to the official StudyHUB mock test. Perfect your exam preparation by practicing for rajasthan gk quiz, rajasthan gk quiz in hindi, raj gk quiz.
Instructions:
  • The countdown timer will display the remaining time.
  • Each correct answer carries +1 mark.
  • Each wrong answer carries -0.33 negative marks.
  • Exam auto-submits when time runs out.

Aarthik Smiksha 2025-26 Free Mock Test – Part 2

Time Left: 00:00:00
Question No. 1 Marks: +1 | -0.33
0
Answered
0
Not Ans
0
Not Visited
0
Review
Question Palette:

पशुधन गणना 2019 के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: राजस्थान में 568 लाख पशुधन हैं। देश का 84% ऊंट राजस्थान में है। राजस्थान दूध उत्पादन में 20% योगदान देता है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : 20वीं पशुधन गणना 2019 राज्य में कुल 568.01 लाख पशुधन एवं 146.23 लाख कुक्कुट (Poultry) है। देश के कुल पशुधन का 10.60% पशुधन राजस्थान में है। यहां देश का 84.43% ऊंट, 14% बकरी, 12.47% भैंस, 10.64% भेड एवं 7.24% गौवंश उपलब्ध है। राजस्थान देश में दूध उत्पादन में 14.51% तथा ऊन उत्पादन में 47.53% योगदान देता है। राजस्थान बकरी, ऊंट और गधों के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है।

पशुधन विकास योजनाओं के संबंध में निम्न कथन सही हैं: 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा शुरू की गई है। ऊंट संरक्षण योजना में ₹20,000 सहायता दी जाती है। MVU केवल अस्पतालों में सेवा देती है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : पशुपालकों को कॉल सेंटर-1962 के माध्यम से 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों द्वारा से पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही है। वर्ष 2025-26 में 59.82 लाख पशुओं के उपचार से 15.30 लाख से अधिक पशुपालक लाभान्वित हुए। पशुपालकों के घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुचांने के लिए, चिकित्सा आपातकालीन सेवा 108 की तर्ज पर 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा शुरू की गई है। राजस्थान में ऊंट संरक्षण योजना के तहत ऊंट प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए टोडियों (बछड़ा) के जन्म पर पशुपालकों को ₹20,000 की सहायता।

डेयरी विकास के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: राज्य में 24 दुग्ध संघ हैं। RCDF जयपुर में स्थित है। दुग्ध सहकारी समितियां 10,000 से कम हैं। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : राज्य में 24 जिला दुग्ध उत्पादक संघ है। शीर्ष स्तर पर राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF), जयपुर स्थापित किया गया है। RCDF द्वारा पौष्टिक आहार, विभिन्न प्रकार के दुग्ध उत्पादों का उत्पादन एवं दुग्ध उत्पादकों को बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है। दुग्ध सहकारी समितियां :- 19,643

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: वर्ष 2025-26 में कुल 42 लाख पशुओं को बीमा कवरेज दिया जा रहा है। यह देशी पशुओं के लिए निःशुल्क बीमा कवरेज प्रदान करती है। बीमा प्रीमियम का 50% राज्य सरकार वहन करती है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : वर्ष 2025-26 में, (वर्ष 2024-25 में बीमित पशुओं सहित) कुल 42.00 लाख पशुओं को निःशुल्क बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जा रहा है। गाय, भैंस,भेड़, बकरी एवं ऊँट जैसे देशी पशुओं के लिए निःशुल्क बीमा कवरेज 1 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बीमा प्रीमियम का 100 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा (2025) के संबंध में निम्न कथन सही हैं: इसका आयोजन 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक किया गया। 25 लाख से अधिक पशुओं का उपचार किया गया। विभिन्न संक्रामक रोगों के विरुद्ध टीकाकरण किया गया। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के गरीब एवं अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत 24 जून से 9 जुलाई 2025 तक शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के दौरान 25.19 लाख बीमार पशुओं का उपचार किया गया तथा 23.21 लाख पशुओं को विभिन्न संक्रामक रोगों के विरुद्ध टीकाकरण किया गया, जिससे 6.63 लाख पशुपालक लाभान्वित हुए।

राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना (9वां चरण) के संबंध में निम्न कथन सही हैं: यह 1 फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 तक लागू है। मृत्यु या पूर्ण अपंगता पर ₹5 लाख दिए जाते हैं। आंशिक अपंगता पर ₹1 लाख दिए जाते हैं। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना (9वां चरण) : यह एक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना है, जिसे 1 फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 तक लागू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना से मृत्यु अथवा पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में ₹5.00 लाख तथा आंशिक स्थायी अपंगता की स्थिति में ₹2.50 लाख की राशि देय है।

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: अनुदान ₹2 से बढ़ाकर ₹5 प्रति लीटर किया गया। DBT के माध्यम से भुगतान किया जाता है। वर्ष 2025-26 में ₹519 करोड़ वितरित किए गए। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना : इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में दुग्ध उत्पादकों को दी जाने वाली अनुदान सहायता ₹2 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹5 प्रति लीटर कर दी गई है। वर्ष 2025-26 (दिसंबर तक) के दौरान ₹650 करोड़ के प्रावधान के विरुद्ध डीबीटी के माध्यम से ₹519 करोड़ की राशि वितरित की गई है।

मत्स्य विकास के संदर्भ में निम्न कथन सही हैं: राजस्थान जल संसाधनों में 10वें स्थान पर है। चूरू में खारे पानी की प्रयोगशाला स्थापित है। मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य केवल निर्यात बढ़ाना है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : राजस्थान जल संसाधनों की उपलब्धता के मामले में देश में 10वें स्थान पर है, जो मत्स्य उत्पादन में आगे बढ़ने की व्यापक संभावनाओं को दर्शाता है। जलीय कृषि की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए चूरू में खारे पानी की जलीय कृषि प्रयोगशाला स्थापित की गई है। चूरू में यह प्रयोगशाला स्थानीय झींगा पालन को समर्थन देने के लिए बजट पहल के तहत पूर्ण की गई है। यह सुविधा झींगा किसानों को खारे पानी के परीक्षण की आवश्यक सेवाएँ प्रदान करेगी।

किसान कल्याण योजनाओं के संबंध में निम्न कथन सही हैं: मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि में ₹3000 अतिरिक्त मिलते हैं। MSP पर ₹150 बोनस दिया गया। किसान कलेवा योजना भोजन उपलब्ध कराती है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को प्रतिवर्ष ₹3,000 की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करती है। राज्य सरकार द्वारा MSP पर प्रति क्विंटल ₹150 की दर से बोनस भुगतान किया गया। किसान कलेवा योजना : कृषि मंडियों (फल और सब्जी मंडी को छोड़कर) में अनुदानित दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना।

महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक योजना के संबंध में निम्न कथन सही हैं: यह 2015 में शुरू हुई। मातृत्व अवकाश 45 दिन है। विवाह सहायता ₹1 लाख है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना (2015) शुरू : 2015 उद्देश्य : कृषि उपज मंडियों में कार्यरत श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारना। प्रसूति सहायता : 45 दिवस का मातृत्व अवकाश, 15 दिन का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा। इस दौरान अकुशल मजदूर के लिए निर्धारित प्रचलित मजदूरी दर से भुगतान किया जाएगा। विवाह के लिए सहायता : लाइसेंस प्राप्त महिला श्रमिक को अपनी शादी या दो बेटियों तक की शादी के लिए ₹75,000 की सहायता। चिकित्सा सहायता : लाइसेंस प्राप्त हमाल को गंभीर बीमारी होने पर अधिकतम ₹20,000 की सहायता। छात्रवृत्ति/मेरिट पुरस्कार : लाइसेंसधारी श्रमिकों के पुत्र/पुत्री को 60% या अधिक अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

लघु एवं सीमांत वृद्ध किसान सम्मान पेंशन योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इस योजना के तहत ₹1,250 प्रति माह पेंशन दी जाती है। 2. महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 55 वर्ष है। 3. यह योजना लघु एवं सीमांत किसानों के लिए है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : लघु एवं सीमांत वृद्ध किसान सम्मान पेंशन योजना ₹1,250 की मासिक पेंशन पात्रताः लघु एवं सीमांत किसान (महिलाएँ: 55 वर्ष या उससे अधिक आयु) (पुरुष: 58 वर्ष या उससे अधिक आयु) 1.97 लाख लाभार्थी शामिल दिसंबर 2025 तक ₹234.89 करोड़ का व्यय

कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन योजना के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह योजना सीनियर सेकेंडरी से पीएचडी स्तर तक लागू है। 2. सीनियर सेकेंडरी (कृषि) के लिए ₹15,000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं। 3. PhD के लिए ₹40,000 प्रति वर्ष दिया जाता है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन सीनियर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच.डी. स्तर पर प्रोत्साहन प्रदान किए गए सहायता राशि: सीनियर सेकेंडरी (कृषि)- ₹15,000 प्रति वर्ष बी.एस.सी. (कृषि)/ एम.एस.सी.(कृषि)-₹25,000 प्रति वर्ष पीएच.डी. – ₹40,000 प्रति वर्ष वर्ष 2025-26 (दिसंबर तक) में 25,862 लड़कियों को ₹48.03 करोड़ की राशि से लाभान्वित

गौशाला विकास योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इस योजना में सरकार और जनसहभागिता का वित्त पोषण अनुपात 90:10 है। 2. योजना के तहत अधिकतम ₹10 लाख तक की सहायता दी जाती है। 3. दिसंबर 2025 तक 12 गौशालाओं को ₹1.10 करोड़ की सहायता दी गई। उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : गौशाला विकास योजना : राज्य सरकार पंजीकृत गौशालाओं में आधारभूत संरचना (पशु शेड, चारा भंडार, गोपालक आवास गृह, जल टंकी आदि) के विकास हेतु 90:10 (सरकार:जनसहभागिता) के अनुपात में अधिकतम ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। दिसंबर 2025 तक 12 गौशालाओं को ₹1.10 करोड़ की सहायता प्रदान की गई है।

पंजीकृत गौशालाओं हेतु अनुदान योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह योजना गौशालाओं, कांजी हाउसों एवं नंदीशालाओं को सहायता प्रदान करती है। 2. छोटे पशुओं के लिए सहायता राशि ₹22 से बढ़ाकर ₹25 प्रति पशु प्रतिदिन की गई है। 3. सहायता 365 दिनों की अवधि के लिए प्रदान की जाती है। उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : पंजीकृत गौशालाओं हेतु अनुदान : इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत गौशालाओं, कांजी हाउसों एवं नंदीशालाओं में अनुपयोगी, दुर्घटनाग्रस्त एवं रोगग्रस्त मवेशियों के लिए चारा एवं पानी हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। 1 अप्रैल 2025 से सहायता दरों में वृद्धि करते हुए बड़े पशुओं के लिए ₹44 से बढ़ाकर ₹50 प्रति पशु प्रतिदिन तथा छोटे पशुओं के लिए ₹22 से बढ़ाकर ₹25 प्रति पशु प्रतिदिन (270 दिनों की अवधि के लिए) कर दी गई है।

पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला जनसहभागिता योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. प्रत्येक इकाई की अनुमानित लागत ₹1.57 करोड़ है। 2. योजना में सरकार एवं जनसहभागिता का अनुपात 80:20 है। 3. दिसंबर 2025 तक 13 जिलों में ₹13.31 करोड़ आवंटित किए गए। उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(ब) केवल 1 और 3 Explanation: केवल 1 और 3 व्याख्या : पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला जनसहभागिता योजना : यह योजना आवारा नर पशुओं की समस्या के समाधान हेतु पंचायत समिति स्तर पर नंदीशालाओं की स्थापना के लिए लागू की गई है, जिसमें 90:10 के अनुपात में सरकार एवं जनसहभागिता से वित्त पोषण किया जाता है। प्रत्येक इकाई की अनुमानित लागत ₹1.57 करोड़ है। दिसंबर 2025 तक 13 जिलों में ₹13.31 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

ग्राम गौशाला/पशु आश्रय स्थल जनसहभागिता योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह योजना ग्राम पंचायत स्तर पर लागू की गई है। 2. योजना की अनुमानित स्थापना लागत ₹1 करोड़ है। 3. इसमें सरकार और जनसहभागिता का अनुपात 90:10 है। उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : ग्राम गौशाला/पशु आश्रय स्थल जनसहभागिता योजना : यह योजना ग्राम पंचायत स्तर पर आवारा पशुओं के आश्रय हेतु गौशालाओं अथवा पशु आश्रय स्थलों की स्थापना पर केंद्रित है। इसकी अनुमानित स्थापना लागत ₹1.00 करोड़ है (90:10 वित्त पोषण)। इस योजना के अंतर्गत 15 ग्राम गौशालाओं के लिए कुल ₹6.80 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स का डिजिटलीकरण करना है। 2. इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार करना है। 3. यह केवल निजी अस्पतालों के लिए लागू है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : राजस्थान सरकार द्वारा शुरू डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स का डिजिटलीकरण करना और प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार करना है।

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) के संदर्भ में निम्न कथन सही हैं: 1. यह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शुरू किया गया है। 2. यह एक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड है। 3. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स का केंद्रीकृत डिजिटल संग्रह बनाना है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : यह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा लॉन्च किया गया एक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड है जिसका उद्देश्य व्यक्तियों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स का एक केंद्रीकृत डिजिटल संगृह बनाना है, जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच चिकित्सीय जानकारी आसानी से साझा की सुविधा मिलती है। दिसंबर 2025 तक राजस्थान में 6.52 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई गई है।

NFHS 2019-21 के अनुसार राजस्थान के स्वास्थ्य संकेतकों के संबंध में निम्न कथन सही हैं: 1. राजस्थान की शिशु मृत्यु दर भारत से कम है। 2. संस्थागत प्रसव प्रतिशत राजस्थान में भारत से अधिक है। 3. राजस्थान की कुल प्रजनन दर भारत से अधिक है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : संकेतक राजस्थान NFHS 2019-21 भारत NFHS 2019-21 नवजात मृत्यु दर (NNMR) (प्रति 1000 जीवित जन्म) 20.2 24.9 शिशु मृत्यु दर (IMR) (प्रति 1000 जीवित जन्म) 30.3 35.2 5 वर्ष से कम उम्र की मृत्यु दर (U5MR) (प्रति 1000 जीवित जन्म) 37.6 41.9 संस्थागत प्रसव/जन्म (%) 94.6 88.6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया (15-49 वर्ष) 46.3 52.2 कुल प्रजनन दर (TFR) प्रति महिला बच्चों की संख्या 2.0 2.0

मातृ मृत्यु दर (MMR) 2021-23 के संदर्भ में निम्न कथन सही हैं: 1. राजस्थान का MMR 86 है। 2. भारत का MMR 88 है। 3. राजस्थान का MMR भारत से अधिक है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : मातृ मृत्यु दर (MMR) (वर्ष 2021-2023) राजस्थान : 86 (प्रति लाख जीवित जन्मों पर) भारत : 88

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. वर्ष 2023 में PHC एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर किया गया। 2. इसका उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। 3. इसमें केवल मातृ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : वर्ष 2023 में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया गया है। उद्देश्य : प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को सुदृढ़ करना। 12 सेवाएं प्रदान की जा रही है : गर्भावस्था एवं बच्चों के जन्म के समय देखभाल। नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं। बाल्यकाल एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं। परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवाएं। संचारी एवं गैर-संचारी रोगों का प्रबंधन। मुख स्वास्थ्य सेवाएं। प्रौढ़ एवं उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं।

शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संबंध में निम्न कथन सही हैं: 1. इसका पुराना नाम जनता क्लिनिक था। 2. यह आयुष्मान भारत योजना से संबंधित है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 3 Explanation: केवल 1 और 3 व्याख्या : शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुराना नाम :-जनता क्लिनिक

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसकी शुरुआत 1 मई 2021 को हुई। 2. प्रति परिवार ₹25 लाख तक कैशलेस उपचार उपलब्ध है। 3. ₹25 लाख की राशि पूरी तरह बीमा मोड में दी जाती है। सही विकल्प चुनिए:

(अ) केवल 1 और 2 Explanation: केवल 1 और 2 व्याख्या : मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना : शुरूआत : 1 मई 2021 उद्देश्य : सभी लोगों को वित्तीय कठिनाइयों का सामना किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना। इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रतिवर्ष ₹25 लाख तक का सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार प्रदान किया जा रहा है, जिसमें ₹5 लाख बीमा मोड और ₹20 लाख ट्रस्ट मोड में होते हैं। साथ ही अंग प्रत्यारोपण और कोक्लियर इम्प्लांट्स के लिए विशेष पैकेज भी शामिल है एवं अन्य राज्यों में प्रतिपूर्ति विकल्प भी उपलब्ध है। इस योजना में लगभग 1.36 करोड़ परिवार पंजीकृत है।

MAA योजना के लाभार्थियों के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. NFSA परिवार इसके अंतर्गत शामिल हैं। 2. छोटे एवं सीमांत किसान भी पात्र हैं। 3. EWS परिवार एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना लाभार्थी : 1. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2. सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) 3. संविदा श्रमिक एवं छोटे व सीमांत किसान 4. कोविड-19 से प्रभावित व्यक्ति 5. EWS परिवार और वरिष्ठ नागरिक (70Yr+) 6. शेष आबादी ₹850 प्रति परिवार वार्षिक प्रीमियम का भुगतान देकर इस योजना में शामिल हो सकती हैं, शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के नए चरण में प्रति परिवार ₹2,370 का प्रीमियम निर्धारित किया गया है, जो योजना में 2,179 उपचार पैकेजों को कवर करता हैं, जिनमें से 2,002 पैकेज बीमा मोड में और 177 पैकेज ट्रस्ट मोड में है।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) वाउचर योजना के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह योजना 2024 में शुरू हुई। 2. इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी सेवाएं बढ़ाना है। 3. यह विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित है। सही विकल्प चुनिए:

(द) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) वाउचर योजना : यह योजना गर्भवती महिलाओं विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सोनोग्राफी सेवाओं की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य में 2024 में शुरू की गई।

No schema found.

Scroll to Top