धारा 79 BNS बनाम धारा 509 IPC: शब्द, अंगविक्षेप या कार्य जो किसी स्त्री की एकांतता / लज्जा का अनादर करने के आशयित हो
सजा (Punishment)
सादा कारावास
संज्ञेय (Cognizable)
संज्ञेय
जमानतीय (Bailable)
जमानती
समझौता योग्य (Compoundable
शमनीय (परंतु कोर्ट की अनुमति/अमेंडमेंट)
विचारणीय न्यायालय (Court)
कोई भी मजिस्ट्रेट
IPC (पुराना कानून)
धारा 509
जो कोई किसी स्त्री की लज्जा (Modesty) का अनादर करने के आशय से, कोई शब्द कहेगा, कोई ध्वनि करेगा, या कोई अंगविक्षेप (Gesture) करेगा… या स्त्री की एकांतता का अतिक्रमण (Intrudes upon privacy) करेगा… 3 वर्ष का सादा कारावास + जुर्माना।
BNS (नया कानून)
धारा 79
79: शब्द, अंगविक्षेप या कार्य जो किसी स्त्री की लज्जा का… जो कोई… 3 वर्ष तक के सादा कारावास और जुर्माने से दंडित।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
लड़कियों पर गंदे कमेंट/सीटी मारना या इशारे करना! (Eve Teasing/Words & Gestures)। अगर कोई सड़क छाप रोमियो किसी महिला को देखकर भद्दे कमेंट (Words) पास करता है, 'सीटी' बजाता है (Sound), 'फ्लाइंग किस' (Gesture) देता है या फिर उसके वॉशरूम/ड्रेसिंग रूम में तांक-झांक कर उसकी निजता (Privacy) भंग करता है। यह सब 'लज्जा भंग (Modesty outraging)' करने के अपराध हैं। ऐसे मनचलों पर IPC 509 (नया BNS 79) का मुकदमा होता है, जिसमें 3 साल तक की जेल हो सकती है।
तुलना
IPC 354 (BNS 74) में ‘शारीरिक हमला/Physical Force’ होता है, जबकि IPC 509 (BNS 79) ‘शाब्दिक, ध्वनि या इशारों (Verbal/Gestures/Privacy intrusion)’ द्वारा की गई छेड़छाड़ (Eve teasing) पर लगती है।
Pramod Editor-in-Chief
Pramod is the Founder and Editor-in-Chief of StudyHub. He holds a Master's degree and is currently pursuing a Ph.D. in Geology, alongside more than 7+ years spent building and verifying competitive exam content for Indian aspirants. He leads StudyHub's editorial process across Indian Polity, the Constitution, Indian Economy, History, Geography, Science, and the platform's other subject areas — checking every article against primary sources (bare act text and Gazette notifications for constitutional topics, government and Economic Survey data for economy content, standard reference material elsewhere) and flagging it for re-verification whenever a relevant amendment, policy, or data update makes an earlier version outdated.