अंतर्जात बहिर्जात बल

अंतर्जात और बहिर्जात बल पृथ्वी की आंतरिक और बाहरी शक्तियां हैं जो भूमि की आकृति बनाती हैं। अंतर्जात बल (Endogenetic Forces) पृथ्वी के अंदर से आते हैं और पर्वत, ज्वालामुखी, भूकंप का कारण बनते हैं - इन्हें रचनात्मक बल कहते हैं। बहिर्जात बल (Exogenetic Forces) सतह पर काम करके अपरदन, अनाच्छादन द्वारा स्थलाकृति को समतल बनाते हैं - इन्हें विनाशकारी बल कहते हैं। पटल विरूपण संचलन से वलन-भ्रंश, आकस्मिक संचलन से भूकंप-ज्वालामुखी बनते हैं।
Table of Contents

अंतर्जात और बहिर्जात बल पृथ्वी की आंतरिक और बाहरी शक्तियां हैं जो भूमि की आकृति बनाती हैं। अंतर्जात बल (Endogenetic Forces) पृथ्वी के अंदर से आते हैं और पर्वत, ज्वालामुखी, भूकंप का कारण बनते हैं – इन्हें रचनात्मक बल कहते हैं। बहिर्जात बल (Exogenetic Forces) सतह पर काम करके अपरदन, अनाच्छादन द्वारा स्थलाकृति को समतल बनाते हैं – इन्हें विनाशकारी बल कहते हैं। पटल विरूपण संचलन से वलन-भ्रंश, आकस्मिक संचलन से भूकंप-ज्वालामुखी बनते हैं।

अंतर्जात एवं बहिर्जात बल (Endogenetic & Exogenetic Force)

अन्तर्जनित भूसंचलन (Endogenetic Movement)

  • पटल विरूपण संचलन (Diastropic Movement)
  • आकस्मिक संचलन (Sudden Movement)

बहिर्जनित भूसंचलन (Exogenetic Movement)

  • अनाच्छादन (Denudation)

अंतर्जात बल (Endogenetic Force)

पृथ्वी के आंतरिक भाग से उत्पन्न बल को अंतर्जात बल कहते हैं। अंतर्जात बल से उत्पन्न होने वाले भू-संचलन के कारण विभिन्न स्थलाकृतियों की उत्पति होती है, इसलिये इसे ‘रचनात्मक संचलन’ भी कहते हैं।

पृथ्वी की सतह पर जनित बहिर्जात बल द्वारा उत्पन्न भू-संचलन से भू-सतह पर निर्मित स्थलाकृतियाँ समतल मैदान में परिवर्तित हो जाती हैं, इसलिये इन्हें ‘समतल स्थापक बल’ द्वारा उत्पन्न ‘विनाशात्मक भूसंचलन’ भी कहते हैं।

अंतर्जात आकस्मिक संचलन (Endogenetic Sudden Movement)

इसके द्वारा उत्पन्न घटनाएँ आकस्मिक होती हैं, इनके द्वारा अचानक ही भूतल के ऊपर तथा नीचे विनाशकारी परिवर्तन हो जाते हैं, जैसे- भूकम्प तथा ज्वालामुखी क्रियाएँ।

READ ALSO  Energy: Warming and Cooling Earth and the Atmosphere

पटलविरूपणी संचलन (Diastrophic Movement)

पृथ्वी के आंतरिक भाग में मंद गति से उत्पन्न होने वाले लम्बवत् तथा क्षैतिज संचलन को पटलविरूपणी संचलन कहते हैं। इससे महाद्वीप व पर्वतों का निर्माण होता है। मंद गति से होने वाले इस संचलन को ‘विवर्तनिकी संचलन’, ‘समस्थैतिक संचलन’ और ‘सुस्थैतिक संचलन’ के रूप में परिभाषित किया जाता है।

महादेशजनक संचलन (Epirogenic Movement)

मंद गति से उत्पन्न लम्बवत अंतर्जनित भू-संचलन को महादेशजनक संचलन कहते हैं। उल्लेखनीय है कि महाद्वीपों में उत्थान व अवतलन तथा निर्गमन व निमज्जन की क्रियाएँ होती हैं।

ऊर्ध्वमुखी संचलन (Upward Movement)

ऊर्ध्वमुखी संचलन के कारण जब महाद्वीप का कोई भाग अपनी समीपी सतह से ऊँचा उठ जाता है, तब इसे उत्थान (Upliftment) या उभार कहते हैं। इसके विपरीत, महाद्वीप का तटीय भाग जब सागरतल (जो पहले जलमग्न था) से ऊपर उठ जाता है तो इसे निर्गमन (Emergence) कहते हैं।

अधोमुखी संचलन (Downward Movement)

अधोमुखी संचलन के कारण जब स्थल का भाग स्थानीय या प्रादेशिक रूप से अपनी समीपी सतह से नीचे धँस जाता तब इसे ‘अवतलन’ कहते हैं, जबकि इसके विपरीत तटीय भाग के जलमग्न होने पर इसे ‘निमज्जन’ कहते हैं।

READ ALSO  लिग्नोसेट: अंतरिक्ष परीक्षण के लिए पहला लकड़ी का उपग्रह लॉन्च

पर्वतीय संचलन (Orogenetic Movement)

ओरोजेनेटिक ग्रीक भाषा के ‘ओरोज़’ (Oros) तथा ‘जेनेसिस’ शब्द से मिलकर बना है, जिसका अर्थ ‘पर्वत की उत्पत्ति’ होता है।

क्षैतिज या स्पर्श रेखीय बल (Tangential Force) के कारण उत्पन्न अंतर्जनित पटलविरूपण संचलन को ही ‘पर्वतीय संचलन’ कहते हैं।

संवलन (Warp)

संवलन का प्रभाव दूर तक विस्तृत क्षेत्रों में होता है, जिसके कारण भूतल का विस्तृत भाग या तो ऊपर उठ जाता है या नीचे धँस जाता है।

वलन (Folds)

पृथ्वी के अंतर्जात बलों द्वारा भूपटलीय चट्टानों में संपीडन के कारण लहरनुमा मोड़ पड़ जाते हैं। इस तरह के मोड़ों को वलन कहते हैं।

भ्रंश (Fault)

भ्रंश तनावमूलक भू-संचलन की तीव्रता के कारण भूपटल की शैलों में एक तल के सहारे उत्पन्न दरार या विभंग (Fracture) है, जिसमें विभंग तल के सहारे बड़े पैमाने पर शैल खंडों का स्थानांतरण होता है।

अवरोधी पर्वत (Block Mountains or Horst)

भूतल पर जब किसी दरार क्षेत्र की दो दरारों के बीच का भाग ऊपर उठ जाए और आस-पास का क्षेत्र या तो नीचे धँस जाए या पहले की स्थिति में ही यथावत् रहे, ऐसे ऊपर उठे हुए खंड को ‘अवरोधी पर्वत’ कहते हैं।

दरार घाटी (Rift Valley or Graben)

दरार क्षेत्र में जब किसी भूखंड के दोनों ओर के भाग नीचे धँस जाते हैं और बीच का भाग ऊपर उठ जाता है, तो उसे दरार घाटी कहते हैं।

भ्रंश घाटी (Rift Valley)
भ्रंश घाटी (Rift Valley)

अंतर्जात एवं बहिर्जात बल – मुख्य तथ्य

  • अंतर्जात बल: पृथ्वी की आंतरिक शक्ति, रचनात्मक प्रकृति
  • बहिर्जात बल: सतही शक्ति, विनाशकारी/समतलीकरण प्रकृति
  • पटल विरूपण: धीमी गति, पर्वत निर्माण
  • आकस्मिक संचलन: तीव्र गति, भूकंप-ज्वालामुखी
  • महादेशजनक: लंबवत संचलन, उत्थान-अवतलन
  • पर्वतीय संचलन: क्षैतिज संचलन, वलन-भ्रंश
  • वलन: संपीडन से लहरदार मोड़
  • भ्रंश: तनाव से चट्टानों में दरार

भौगोलिक जानकारी के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

विश्व की भौगोलिक जानकारी के लिए US Geological Survey (USGS) पर जाएं।

भूकंप की नवीनतम जानकारी के लिए USGS Earthquake Hazards Program देखें।

USGS Volcano Hazards Program से ज्वालामुखी गतिविधि की जानकारी प्राप्त करें।

भूगोल शिक्षा के लिए NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Picture of StudyHub Content Team

StudyHub Content Team

At StudyHub, our team includes subject experts and exam-qualified educators with hands-on experience across SSC, Railways, State PSCs, and other major competitive exams. With their deep understanding of varied exam patterns and syllabi, they create content that is clear, to the point, reliable, and genuinely helpful for aspirants.
Their aim is to make even the toughest topics easy to understand and directly useful for your exam preparation—whether it's Current Affairs, General Studies, Reasoning, Quantitative Aptitude, or any subject-specific area. Every note, article, and test is designed to save your time and boost your performance, no matter which competitive exam you're preparing for.

Related Posts

Leave a Reply

Scroll to Top