भारत के विश्व धरोहर स्थल

Table of Contents

भारत में कुल 44 UNESCO विश्व धरोहर स्थल हैं (2025) – जिसमें 36 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर स्थल शामिल हैं। नवीनतम जोड़े गए स्थल हैं असम का मोइदम (43वां, 2024) और महाराष्ट्र के मराठा सैन्य परिदृश्य (44वां, 2025)। भारत विश्व में छठे स्थान पर है UNESCO sites की संख्या के मामले में। ताजमहल, अजंता-एलोरा, और कोणार्क सूर्य मंदिर जैसे प्रसिद्ध स्थल इस सूची में शामिल हैं।

भारत के UNESCO विश्व धरोहर स्थल – मुख्य तथ्य

  • कुल धरोहर स्थल: 44 (2025 तक)
  • सांस्कृतिक धरोहर: 36 स्थल
  • प्राकृतिक धरोहर: 7 स्थल
  • मिश्रित धरोहर: 1 स्थल (कंचनजंगा)
  • विश्व रैंकिंग: 6वां स्थान
  • नवीनतम स्थल: मराठा सैन्य परिदृश्य (2025)
  • पहला स्थल: ताजमहल, अजंता, एलोरा (1983)
  • अगला संभावित: केम्प्स कॉर्नर, मुंबई

मराठा सैन्य परिदृश्य – भारत का 44वाँ विश्व धरोहर स्थल

मराठा सैन्य परिदृश्य (Maratha Military Landscapes of India) को जुलाई 2025 में UNESCO की विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र में भारत के 44वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्रदान की गई

भारत का 43वाँ विश्व विरासत स्थल

असम की “मोइदम – अहोम राजवंश की टीला-दफ़नाने की प्रणाली” को सांस्कृतिक श्रेणी में 43वें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।

लगभग 700 वर्ष पुराना मोइदम, ईंट और पत्थर से निर्मित एक खोखली संरचना है, जिसमें राजाओं और शाही परिवारों के अवशेष संचित हैं। यह संरचना मिस्र के फिरौन के पिरामिडों और प्राचीन चीन की सम्राटों की कब्रों से समानता रखती है।

इस ऐतिहासिक घोषणा की आधिकारिक पुष्टि 26 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र के दौरान की गई।

इससे पूर्व, कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुर के प्रसिद्ध होयसल मंदिरों को 42वें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी।

मोइदम, पूर्वोत्तर भारत का ऐसा प्रथम सांस्कृतिक विरासत स्थल है जिसे इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान प्राप्त हुआ। यह क्षेत्र पूर्वोत्तर का तीसरा विश्व धरोहर स्थल बन गया है, जबकि इससे पूर्व काजीरंगा और मानस को प्राकृतिक धरोहर श्रेणी में सम्मिलित किया गया था।

मोइदम: ताई-अहोम राजवंश का ऐतिहासिक स्मारक

मोइदम, पूर्वी असम के पटकाई पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है। यह ताई-अहोम वंश द्वारा निर्मित शाही टीला-दफ़न स्थल है।

ताई-अहोम समुदाय 13वीं शताब्दी में असम पहुँचा और चराइदेव को अपने प्रथम नगर तथा शाही समाधि स्थल के रूप में स्थापित किया।

13वीं से 19वीं शताब्दी तक, लगभग 600 वर्षों के दौरान ताई-अहोम राजाओं ने पवित्र स्थल के रूप में मोइदम का निर्माण किया। उन्होंने पहाड़ियों, घने वनों और जलाशयों का कुशलतापूर्वक उपयोग कर “मोड़दाम” या “आत्मा के लिए घर” की अवधारणा को मूर्त रूप दिया।

भारत और यूनेस्को विश्व धरोहर समिति

भारत 2021-2025 तक विश्व धरोहर समिति का सदस्य बना रहा और यूनेस्को के 1972 के विश्व धरोहर सम्मेलन में सम्मिलित होने के पश्चात पहली बार अपने सत्र की मेजबानी कर रहा है।

विश्व धरोहर समिति का 46वाँ सत्र 21 जुलाई, 2024 से प्रारंभ हुआ और 31 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया।

वैश्विक धरोहर सूची में भारत का स्थान

विश्व धरोहर स्थलों की संख्या के अनुसार, भारत वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर है।

  • इटली के पास सर्वाधिक 60 विश्व धरोहर स्थल हैं।
  • चीन 59 धरोहर स्थलों के साथ दूसरे स्थान पर स्थित है।

भारत के 44 विरासत स्थल की सूची

सांस्कृतिक विरासत स्थल (36)

विरासत स्थलसंबंधित राज्यवर्ष
ताज महलउत्तर प्रदेश1983
आगरा का किलाउत्तर प्रदेश1983
अजंता गुफाएँमहाराष्ट्र1983
एलोरा गुफाएँमहाराष्ट्र1983
सूर्य मंदिर, कोणार्कओडिशा1984
महाबलीपुरम में स्मारकों का समूहतमिलनाडु1984
चर्च और कॉन्वेंटगोवा1986
फ़तेहपुर सीकरीउत्तर प्रदेश1986
हम्पी में स्मारकों का समूहकर्नाटक1986
खजुराहो स्मारक समूहमध्य प्रदेश1986
एलीफेंटा गुफाएँमहाराष्ट्र1987
पत्तदकल में स्मारकों का समूह (जैन मंदिर तथा नौ हिंदू मंदिरों की श्रृंखला)कर्नाटक1987
चोल मंदिरतमिलनाडु1987, 2004
सांची के बौद्ध स्मारकमध्य प्रदेश1989
हुमायूँ का मकबरादिल्ली1993
कुतुब मीनार और उसके स्मारकदिल्ली1993
भारत के पर्वतीय रेलवे (दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, नीलगिरि माउंटेन रेलवे और कालका शिमला रेलवे)1999, 2005, 2008
महाबोधि मंदिर परिसर, बोधगयाबिहार2002
भीमबेटका के रॉक शेल्टरमध्य प्रदेश2003
चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्कगुजरात2004
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)महाराष्ट्र2004
लाल किला परिसरदिल्ली2007
जंतर मंतर, जयपुरराजस्थान2010
राजस्थान के पहाड़ी किले (चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, रणथंभौर किला, गागरोन किला, आमेर किला, जैसलमेर किला)राजस्थान2013
रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी)पाटन, गुजरात2014
नालन्दा महाविहार का पुरातात्विक स्थलनालन्दा, बिहार2016
ली कोर्बुसिए की वास्तुशिल्प कृति में कैपिटल कॉम्प्लेक्सचंडीगढ़2016
अहमदाबाद शहरगुजरात2017
विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल्समुंबई, महाराष्ट्र2018
जयपुर शहरराजस्थान2019
काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर (39वाँ)तेलंगाना2021
हड़प्पा शहर : धोलावीरा (40वाँ)गुजरात2021
शांति निकेतन (41वाँ)पश्चिम बंगाल2023
होयसल मंदिर समूह (बेलूर का चेत्राकेशव मंदिर, हलेबिडु का होयसलेश्वर मंदिर, सोमनाथपुरा का केशव मंदिर) (42वाँ)कर्नाटक2023
मोइदम – अहोम राजवंश की टीला-दफ़नाने की प्रणाली (43वाँ)असम2024
मराठा सैन्य परिदृश्य (44वाँ)2025

प्राकृतिक विरासत स्थल (07)

विरासत स्थलसंबंधित राज्यवर्ष
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानअसम1985
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यानराजस्थान1985
मानस वन्यजीव अभयारण्यअसम1985
सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यानपश्चिम बंगाल1987
नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यानउत्तराखंड1988, 2005
पश्चिमी घाट2012
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्रहिमाचल प्रदेश2014

मिश्रित विरासत स्थल (01)

विरासत स्थलसंबंधित राज्यवर्ष
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यानसिक्किम2016

भारत के विश्व धरोहर स्थलों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

1. भारत में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल हैं (2025 में)?
भारत में कुल 44 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें 36 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर स्थल शामिल हैं।

2. भारत में कुल कितने अमूर्त धरोहर हैं?
भारत में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कुल 13 अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरें हैं।

3. भारत में कितने भू विरासत स्थल हैं?
भारत में 34 अधिसूचित राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक विरासत स्मारक स्थल हैं।

4. भारत की एकमात्र मिश्रित विश्व धरोहर कौन सी है?
भारत की एकमात्र मिश्रित विश्व धरोहर “कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान” है, जिसे 2016 में यूनेस्को द्वारा मान्यता दी गई थी।

5. कौन सा नृत्य यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है?
गुजरात का पारंपरिक नृत्य “गरबा” यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

6. मुदियेट्टू नृत्य किस राज्य का है?
मुदियेट्टू नृत्य केरल का पारंपरिक नृत्य है, जो देवी भगवती के मंदिरों में फरवरी से मई के बीच किया जाता है। इसे 2010 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया गया था।

7. विश्व धरोहर स्थलों की कुल संख्या कितनी है?
2024 तक, दुनिया भर में कुल 1,223 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।

8. क्या इंडिया गेट एक विश्व धरोहर स्थल है?
नहीं, इंडिया गेट यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल नहीं है।

9. भारत का 42वां वन विश्व धरोहर स्थल कौन सा है?
भारत का 42वां विश्व धरोहर स्थल “होयसल मंदिर परिसर” है, जिसे यूनेस्को द्वारा 2023 में मान्यता मिली।

10. भारत में नवीनतम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन सा है?
असम का “चराईदेव मोइदाम” 2024 में भारत का नवीनतम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बना।

11. भारत यूनेस्को का सदस्य कब बना था?
भारत 1946 में यूनेस्को का सदस्य बना।

12. तट मंदिर को यूनेस्को में कब शामिल किया गया था?
मामल्लपुरम के तट मंदिर को 1984 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

13. होयसलेश्वर मंदिर किसने बनवाया था?
होयसलेश्वर मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में होयसल राजा विष्णुवर्धन के शासनकाल में हुआ था।

14. यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
यूनेस्को का मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है।

15. यूनेस्को का अध्यक्ष 2024 में कौन है?
2024 में यूनेस्को की महानिदेशक “ऑड्रे अज़ोले” हैं।

16. यूनेस्को में कुल कितने देश सदस्य हैं?
यूनेस्को में कुल 194 सदस्य देश और 12 सहयोगी सदस्य हैं।

17. यूनेस्को में ‘E’ का अर्थ क्या है?
UNESCO में ‘E’ का अर्थ “Educational” (शैक्षिक) है।

18. भारत के कुल कितने स्थल विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं?
भारत में कुल 43 विश्व धरोहर स्थल शामिल हैं।

19. भारत का 43वां विश्व धरोहर स्थल कौन सा है?
असम के “मोइदाम – अहोम राजवंश की टीला-दफन प्रणाली” को 2024 में भारत के 43वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली।

20. भारत का पहला विश्व धरोहर स्थल कौन सा था?
भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 1983 में अजंता गुफाएँ, एलोरा गुफाएँ, ताजमहल, आगरा का किला और कुतुब मीनार थे।

21. भारत की सबसे पुरानी विरासत कौन सी है?
अजंता की गुफाएँ प्राचीन भारतीय कला के सबसे पुराने जीवित उदाहरणों में से एक मानी जाती हैं।

22. राजस्थान में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या कितनी है (2024 में)?
राजस्थान में कुल 9 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें जयपुर शहर, जंतर-मंतर, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान और 6 किले शामिल हैं।

23. भारत का नवीनतम विरासत स्थल कौन सा है?
असम का “मोइदाम – अहोम राजवंश की टीला-दफन प्रणाली” 2024 में भारत का नवीनतम विश्व धरोहर स्थल बना।

24. भारत में कुल कितने WHS (World Heritage Sites) हैं?
भारत में कुल 43 विश्व धरोहर स्थल हैं।

25. किस मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्मारक घोषित किया गया है?
कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के प्रसिद्ध होयसल मंदिरों को 2023 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

READ ALSO  न्यायाधीश संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की
Picture of StudyHub Content Team

StudyHub Content Team

At StudyHub, our team includes subject experts and exam-qualified educators with hands-on experience across SSC, Railways, State PSCs, and other major competitive exams. With their deep understanding of varied exam patterns and syllabi, they create content that is clear, to the point, reliable, and genuinely helpful for aspirants.
Their aim is to make even the toughest topics easy to understand and directly useful for your exam preparation—whether it's Current Affairs, General Studies, Reasoning, Quantitative Aptitude, or any subject-specific area. Every note, article, and test is designed to save your time and boost your performance, no matter which competitive exam you're preparing for.

Related Posts

Leave a Reply

Scroll to Top