Dainik Jivn Men Rsayn Free Mock Test – Part 2
- The countdown timer will display the remaining time.
- Each correct answer carries +1 mark.
- Each wrong answer carries -0.33 negative marks.
- Exam auto-submits when time runs out.
Dainik Jivn Men Rsayn Free Mock Test – Part 2
Exam Summary
| Total Questions | 0 |
|---|---|
| Attempted | 0 |
| Answered Correctly | 0 |
| Answered Incorrectly | 0 |
| Total Score | 0 |
Detailed Solutions
पेयजल में ताँबे की निर्धारित अधिकतम सान्द्रता है –
(द) 3 पी पी एम Explanation: 3 पी पी एम
निम्नलिखित में से किस कृत्रिम मधुरक का माधुर्य मान, सुक्रोस (cane sugar) की तुलना में अधिकतम है –
(ब) ऐलिटेम Explanation: ऐलिटेम
लाइकोपीन वर्णक निम्नलिखित में से किस फल अथवा सब्जी में पाया जाता है –
(स) टमाटर Explanation: टमाटर व्याख्या : लाइकोपीन एक लाल रंग का वर्णक है जो टमाटर में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
टमाटर सॉस में प्रयोग में आने वाला संरक्षक (preservative) है –
(अ) पोटैशियम मेटावाइसल्फेट Explanation: सोडियम बेन्ज़ोएट व्याख्या : पोटैशियम मेटावाइसल्फेट: यह सल्फाइट संरक्षक है, आमतौर पर शराब या सूखे मेवों में प्रयोग होता है। पोटैशियम नाइट्रेट: यह मांस संरक्षण में प्रयोग होता है, सॉस में नहीं। कैल्सियम प्रोपीओनेट: यह ब्रेड में फफूंद रोकने के लिए प्रयोग होता है। सोडियम बेन्ज़ोएट: यह टमाटर सॉस जैसे अम्लीय खाद्य पदार्थों में आम संरक्षक है।
हल्दी में पाया जाने वाला प्राकृतिक रंजक है –
(अ) करक्यूमिन Explanation: करक्यूमिन
चिप्स उत्पादक अधिकतर चिप्स को उपचयित होने से बचाने के लिए उनके थैलों को ____ गैस से भरते हैं।
(ब) नाइट्रोजन Explanation: नाइट्रोजन
निम्नलिखित में से किसमें रासायनिक कैंसर कारक पाया जाता है?
(स) तम्बाकू का धुँआ Explanation: तम्बाकू का धुँआ
किस प्रकार के बर्तन में आप नींबू के अचार का संग्रहण नहीं करना चाहिए –
(द) एल्यूमिनियम का बर्तन Explanation: एल्यूमिनियम का बर्तन व्याख्या : नींबू का अचार अम्लीय होता है, और एल्यूमिनियम धातु अम्ल के साथ प्रतिक्रिया करके हानिकारक पदार्थ उत्पन्न कर सकता है। इससे अचार खराब हो सकता है और स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
निम्नलिखित में से कौन वातित पेय (एरेटेड ड्रिंक) के संदर्भ में सत्य नहीं है – (निम्न में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनें)
(द) गैसीय विलयन में वे द्रव होते हैं। Explanation: गैसीय विलयन में वे द्रव होते हैं।
धूम्रपान शरीर में ___ ऑक्सीजन की कमी कर देता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(द) रक्त में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ाकर Explanation: रक्त में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ाकर व्याख्या : धूम्रपान के दौरान कार्बन मोनोक्साइड गैस रक्त में प्रवेश करती है, जो ऑक्सीजन के साथ हीमोग्लोबिन के जुड़ने की क्षमता को कम कर देती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।
हम गर्मियों में सूती कपड़े पहनते हैं क्योंकि: a. सूती कपड़े रंग में हल्के, सुन्दर ओर फेंसी (fancy) होते हैं b. कपास पसीने का एक अच्छा अवशोषक है c. कपास पसीने को वाष्प में परिवर्तित कर देता है d. कपास पसीने को आसान वाष्पीकरण के लिए वातावरण में उजागर करता है नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
(ब) b ओर d Explanation: b ओर d
मेहंदी द्वारा गहरा भूरा अथवा धोड़ा लाल रंग देने हेतु निम्नलिखित में से कौन जिम्मेदार रहता है –
(द) लॉसोन Explanation: लॉसोन व्याख्या : लॉसोन मेहंदी के पत्तों में पाया जाने वाला रसायन है, जो ऑक्सीकरण प्रक्रिया के दौरान गहरे भूरे या लाल रंग का निर्माण करता है।
हिना रंजक का कौन-सा अपघटक वायु या सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर लाल रंग का यौगिक बनाता है – निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
(अ) लॉसोन Explanation: लॉसोन व्याख्या : हिना (मेहंदी) का मुख्य रंजक “लॉसोन” (Lawsone) है, जो वायु या सूर्य प्रकाश के संपर्क में ऑक्सीकृत होकर लाल-नारंगी रंग देता है।
सिरका, जो परिरक्षक के रूप में बहुतायत में काम आता है, है
(ब) पानी में एसीटिक अम्ल का 5-8% घोल Explanation: पानी में एसीटिक अम्ल का 5-8% घोल व्याख्या : सिरका (vinegar) एसीटिक अम्ल (acetic acid) का 5-8% जलीय घोल है, जो परिरक्षक के रूप में उपयोग होता है।
जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं, तो काँच की छड़ बन जाएगी
(ब) धनावेशित Explanation: धनावेशित व्याख्या : जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ा जाता है, तो काँच से इलेक्ट्रॉन रेशम में स्थानांतरित हो जाते हैं। इससे काँच की छड़ में इलेक्ट्रॉनों की कमी हो जाती है और वह धनावेशित हो जाती है।
कॉलम X का कॉलम Y से मिलान कीजिए। कॉलम X कॉलम Y p. गहरे रंग के कपड़ों को पहनने को वरीयता देने का समय i. रात्रि का समय q. समुद्र समीर के बहने का समय ii. सर्दियां r. हल्के रंग के कपड़ों को पहनने को वरीयता देने का समय iii. दिन का समय s. थल समीर के बहने का समय iv. गर्मियां सही उत्तर है
(स) p-ii, q-iii, r-iv, s-i Explanation: p-ii, q-iii, r-iv, s-i व्याख्या : गहरे रंग के कपड़ों को पहनने को वरीयता देने का समय → सर्दियां : गहरे रंग के कपड़े सूर्य की गर्मी को अधिक अवशोषित करते हैं, इसलिए इन्हें सर्दियों में पहनना पसंद किया जाता है ताकि शरीर गर्म रहे। समुद्र समीर के बहने का समय → दिन का समय : समुद्र समीर (Sea Breeze) दिन के समय चलती है क्योंकि दिन में जमीन समुद्र की तुलना में अधिक गर्म होती है, जिससे हवा समुद्र से जमीन की ओर बहती है। हल्के रंग के कपड़ों को पहनने को वरीयता देने का समय → गर्मियां : हल्के रंग के कपड़े सूर्य की गर्मी को कम अवशोषित करते हैं, इसलिए गर्मियों में इन्हें पहनना ठंडक प्रदान करता है। थल समीर के बहने का समय → रात्रि का समय : थल समीर (Land Breeze) रात के समय चलती है क्योंकि रात में जमीन समुद्र की तुलना में जल्दी ठंडी हो जाती है, जिससे हवा जमीन से समुद्र की ओर बहती है।
सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : सूची-I तापमान सूची-II मान (a) पानी का क्वथनांक (i) 98.6° F (b) प्रसामान्य शरीर ताप (ii) 32°F (c) पानी का हिमांक (iii) 0° F (d) -18℃ (iv) 212°F नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(अ) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii) Explanation: (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii) व्याख्या : पानी का क्वथनांक → 212°F प्रसामान्य शरीर ताप → 98.6°F पानी का हिमांक → 32°F -18℃ → 0°F (लगभग)
निम्नलिखित कृत्रिम मधुरकों में से किसका गन्ने की चीनी की तुलना में माधुर्य मान सबसे अधिक है ?
(अ) एस्पार्टेम Explanation: ऐलिटेम व्याख्या : सुक्रालोस ≈ 600 गुना एस्पार्टेम ≈ 200 गुना सैकरीन ≈ 300-400 गुना ऐलिटेम (Alitame) ≈ 2000 गुना मीठा
