Major Development In The Field Of It Free Mock Test – Part 2

Major Development In The Field Of It Free Mock Test – Part 2

Welcome to the official StudyHUB mock test. Perfect your exam preparation by practicing for rajasthan gk quiz, rajasthan gk quiz in hindi, raj gk quiz.
Instructions:
  • The countdown timer will display the remaining time.
  • Each correct answer carries +1 mark.
  • Each wrong answer carries -0.33 negative marks.
  • Exam auto-submits when time runs out.

Major Development In The Field Of It Free Mock Test – Part 2

Time Left: 00:00:00
Question No. 1 Marks: +1 | -0.33
0
Answered
0
Not Ans
0
Not Visited
0
Review
Question Palette:

सरकारी सेवाओं और जानकारी तक पहुंच के लिए किस प्रकार की वेबसाइट पर जाना चाहिए –

(स) सरकारी पोर्टल Explanation: सरकारी पोर्टल व्याख्या : सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक सरकारी पोर्टल का उपयोग करना चाहिए।

एनएपीएस स्कीम के अधीन अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के बारे में जानकारी कहाँ मिल सकती है –

(द) एनएपीएस पोर्टल Explanation: एनएपीएस पोर्टल व्याख्या : नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) की जानकारी इसके आधिकारिक पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर उपलब्ध है।

स्मार्ट क्लासरूम में मल्टीमीडिया कॉन्टेंट को नियंत्रित और प्रबंधित कैसे किया जा सकता है –

(स) रिमोट कंट्रोल से Explanation: रिमोट कंट्रोल से व्याख्या : स्मार्ट क्लासरूम में प्रोजेक्टर और अन्य उपकरणों को रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित किया जा सकता है।

मोबाइल ऐप्लिकेशन के लिए सबसे सही तरीके साझा करने के लिए निम्न में से किस सामान्य फीचर का उपयोग नहीं किया जाता –

(ब) प्रॉडक्ट और सर्विस पर छूट देना Explanation: प्रॉडक्ट और सर्विस पर छूट देना व्याख्या : मोबाइल ऐप्स आमतौर पर ज्ञान साझा करने, अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने, और विशेषज्ञ सलाह देने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। हालांकि, छूट देना किसी ई-कॉमर्स ऐप का फीचर हो सकता है, लेकिन सामान्य ऐप्स में इसका उपयोग नहीं किया जाता।

स्मार्ट क्लासरूम में निम्न में से कौन-सा टिपिकल मल्टीमीडिया सिस्टम का कम्पोनेन्ट नहीं है –

(अ) स्पीकर Explanation: प्रिंटर व्याख्या : स्मार्ट क्लासरूम में प्रोजेक्टर, माइक्रोफोन, और स्पीकर उपयोग किए जाते हैं, लेकिन प्रिंटर मल्टीमीडिया सिस्टम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है।

स्मार्ट क्लासरूम और मल्टीमीडिया सिस्टम लागू करने में से सामान्यतः कौन-सी चुनौती नहीं आती –

(ब) मल्टीमीडिया सामग्री का सीमित ऐक्सेस Explanation: मल्टीमीडिया सामग्री का सीमित ऐक्सेस व्याख्या : स्मार्ट क्लासरूम में आमतौर पर तकनीकी समस्याएं, उच्च प्रारंभिक लागत, और शिक्षकों के प्रशिक्षण की कमी देखी जाती है।

स्मार्ट क्लासरूम में ऑडियो सिस्टम इंटिग्रेट करने का क्या उद्देश्य है –

(स) ये सभी Explanation: ये सभी व्याख्या : स्मार्ट कक्षा उपकरणों के उदाहरणों में इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड (आईडब्ल्यूबी), जिन्हें डिजिटल या स्मार्ट बोर्ड भी कहा जाता है, दस्तावेज़ कैमरे, प्रोजेक्टर, ऑडियो सिस्टम, छात्रों के लिए टैबलेट या लैपटॉप, प्रतिक्रिया प्रणाली (क्लिकर), मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर अनुप्रयोग आदि शामिल हैं। ऑडियो सिस्टम मुख्य रूप से शिक्षा सामग्री को अधिक प्रभावी बनाने,ब्रेक के दौरान संगीत, एलान करने के लिए होता है।

स्मार्ट क्लासरूम में आम तौर पर किस फीचर का उपयोग होता है –

(ब) इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड Explanation: इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड व्याख्या : इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड स्मार्ट क्लासरूम का एक प्रमुख उपकरण है। यह एक शैक्षिक तकनीक है जो शिक्षकों को कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस की स्क्रीन को व्हाइटबोर्ड पर दिखाने में मदद करती है।

नीचे दिए गए कूटों की सहायता से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संदर्भ में सही कथनों की पहचान करें: A. यंत्राधिगम AI का एक उपसमूह है। B. पर्यवेक्षित अधिगम में चिह्नित निवेशी डेटा के बिना कम्प्यूटर सिस्टम को प्रशिक्षित किया जाता है। C. मशीनें जाँच और भूल के माध्यम से सीखती हैं, और उन्हें प्रबलन अधिगम के दौरान प्रतिफल मिलता है। कूट :

(ब) केवल A और C Explanation: केवल A और C व्याख्या : यह कथन सही है। यंत्राधिगम (Machine Learning) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का एक उपसमूह है, जो डेटा से सीखने और पैटर्न पहचानने पर केंद्रित होता है। AI एक व्यापक क्षेत्र है जिसमें मशीन लर्निंग के अलावा अन्य तकनीकें जैसे विशेषज्ञ प्रणाली (Expert Systems) और नियम-आधारित तर्क (Rule-based Reasoning) भी शामिल हो सकते हैं। पर्यवेक्षित अधिगम (Supervised Learning) में कम्प्यूटर सिस्टम को चिह्नित (labeled) डेटा के साथ प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें इनपुट और अपेक्षित आउटपुट दोनों शामिल होते हैं। बिना चिह्नित डेटा के प्रशिक्षण असंसाधित अधिगम (Unsupervised Learning) की विशेषता है, न कि पर्यवेक्षित अधिगम की। प्रबलन अधिगम (Reinforcement Learning) में मशीनें जाँच और भूल (Trial and Error) के माध्यम से सीखती हैं, जहाँ वे अपने कार्यों के लिए प्रतिफल (Rewards) या दंड (Penalties) प्राप्त करती हैं और उसी आधार पर अपने व्यवहार को अनुकूलित करती हैं।

भारत में सिलिकॉन वैली कहॉ है।

(अ) बैंगलॉर Explanation: बैंगलॉर व्याख्या : बैंगलोर भारत का प्रमुख आईटी हब है, इसलिए इसे भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है।

“द फादर ऑफ आर्टिफीशियल इन्टेलिजेन्स” कहा जाता है –

(ब) जॉन मकार्थी को Explanation: जॉन मकार्थी को व्याख्या : जॉन मैकार्थी एक अग्रणी कंप्यूटर वैज्ञानिक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संस्थापक व्यक्तियों में से एक थे। उन्होंने 1955 में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता” शब्द गढ़ा और LISP नामक एक प्रोग्रामिंग भाषा विकसित की जो AI अनुसंधान के लिए मानक बन गई।

एक _______ एक उच्च बैंडविड्थ वीडियो सिग्नल के प्रारूप को कम गुणवत्ता वाले संकीर्ण बैंडविड्थ सिग्नल में बदल देता है।

(स) ट्रांसलेटर Explanation: ट्रांसलेटर व्याख्या : ट्रांसलेटर नेटवर्क में वीडियो सिग्नल के प्रारूप को बदलकर बैंडविड्थ को अनुकूलित करता है।

वास्तविक समय (real-time) यातायात के लिए _______ बफर आवश्यक है।

(ब) प्लेबैक Explanation: प्लेबैक व्याख्या : प्लेबैक बफर रियल-टाइम स्ट्रीमिंग में डेटा को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपयोग होता है।

________ ऑडियो/वीडियो संपीडित ऑडियो/वीडियो फाईलों के लिए ऑऩ-डिमांड अनुरोधो को संदर्भित करता है।

(अ) स्ट्रीमिंग स्टोरड Explanation: स्ट्रीमिंग स्टोरड व्याख्या : स्ट्रीमिंग स्टोर्ड में पहले से संग्रहित ऑडियो/वीडियो फाइल्स को ऑन-डिमांड स्ट्रीम किया जाता है।

विजुअल बेसिक में कौन सी प्रोपर्टी यह निर्धारित करती है कि उपयोगकर्ताओं को कंट्रोल प्रदशित किया जाता है या नहीं –

(स) विजिबल Explanation: विजिबल व्याख्या : विजिबल (Visible) प्रोपर्टी यह तय करती है कि कोई कंट्रोल उपयोगकर्ता को दिखाई देगा या नहीं।

विभिन्न प्रकार के डिवाइसेज, मशीनों और सेंसरों को इन्टरनेट द्वारा जोड़कर ब्रिक एन्ड मोर्टार (ईट एवं पत्थर) स्टोर्स को वही डाटा जो ऑनलाईन स्टोर्स के पास है वह उपलब्ध कराने की सुविधा निम्नलिखित तकनीक के तहत आती है।

(द) इंटरनेट ऑफ थिंग्स Explanation: इंटरनेट ऑफ थिंग्स व्याख्या : IoT (Internet of Things) डिवाइसेज को इंटरनेट से जोड़कर डेटा संग्रह और विश्लेषण को संभव बनाता है।

ऐसी सुविधा जो उपभोक्ताओं को, वो वस्तुएँ जो वो खरीदना चाहतें हैं उनको ऑनलाइन खरीदने व उन वस्तुओं को भौतिक स्टोर (दुकान) से ले जाने की अनुमति देती है, ताकि वे ई-काॅमर्स की सुविधा व भौतिक खुदरा दुकानों के लाभों को पा सके वह _______ है।

(द) क्लिक एण्ड कलेक्ट Explanation: क्लिक एण्ड कलेक्ट व्याख्या : क्लिक एंड कलेक्ट में ग्राहक ऑनलाइन सामान खरीदता है और उसे नजदीकी स्टोर से ले जाता है, जो ई-कॉमर्स और फिजिकल रिटेल के लाभों को जोड़ता है।

एक एेसी तकनीक जो ईंट और पत्थर खुदरा स्टोर (brick and mortar retail stores) को अपने ग्राहकों के स्मार्ट फोन पर सीधे संदेश भेजने की अनुमति देती है वह है,

(अ) बीकन Explanation: बीकन व्याख्या : ब्लूटूथ बीकन आमतौर पर छोटे डिवाइस होते हैं जो BLE का उपयोग करके आस-पास के मोबाइल या अन्य डिवाइस को सिग्नल प्रसारित करते हैं। इन सिग्नल का उपयोग बीकन के स्थान की पहचान करने के लिए किया जा सकता है, और इसमें विज्ञापन या अधिसूचना जैसी अन्य प्रकार की जानकारी भी हो सकती है।

…………. कंपनी ने अतर्राष्ट्रीय स्तर पर इमोजी का परिचय अपने मोबाइल डिवाइस में कराया था –

(स) एप्पल Explanation: एप्पल व्याख्या : एपल ने पहली बार इमोजी कीबोर्ड की शुरुआत जापान में 2008 में iPhone OS संस्करण 2.2 के रिलीज के साथ की थी । एपल ने 2011 में OS X 10.7 लायन की रिलीज़ के साथ अपने डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इमोजी पेश किया था।

निम्नलिखित में से किस क्रिया (जेस्चर) का उपयोग किसी टचस्क्रीन मोबाइल फोन में चित्र का आकार बढ़ाने के लिए किया जाता है?

(स) डबल टैप करें Explanation: डबल टैप करें व्याख्या : टचस्क्रीन मोबाइल फोन (जैसे Android या iOS) में चित्र का आकार बढ़ाने (ज़ूम इन) के लिए डबल टैप जेस्चर का उपयोग होता है, जहां डबल टैप के बाद होल्ड करके ऊपर-नीचे खींचकर ज़ूम एडजस्ट किया जाता है (जैसे Google Maps या फोटो ऐप में)।

अग्रसक्रिय अभिशासन और समयबद्ध कार्यान्वयन (प्रगति) परियोजना का लक्ष्य है: नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

(अ) सशक्त प्रौद्योगिकी के साथ केन्द्रीय विडियोकांफ्रेंसिंग अवसंरचना को मजबूत करना। Explanation: सशक्त प्रौद्योगिकी के साथ केन्द्रीय विडियोकांफ्रेंसिंग अवसंरचना को मजबूत करना। व्याख्या : प्रगति (PRAGATI): यह एक अभिनव सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) सक्षम मंच है, जिसे वर्ष 2015 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य सरकारी परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित तथा जनता की शिकायतों का निवारण करना है। प्रगति (PRAGATI) एक तीन-स्तरीय तंत्र पर आधारित है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), केंद्र सरकार के सचिव तथा राज्यों के मुख्य सचिव शामिल हैं। प्रधानमंत्री की प्रत्यक्ष निगरानी के अंतर्गत निर्णय समयबद्ध तरीके से लिये जाते हैं और अड़चनों का त्वरित निवारण सुनिश्चित होता है। यह प्लेटफॉर्म वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, भू-स्थानिक मानचित्रण (Geo-spatial mapping), ड्रोन फीड और केंद्रीकृत डेटा प्रणाली जैसी तकनीकों का समन्वय करता है।

नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में बताया गया है। अभिकथन (A): भारत ने क्वांटम कंप्यूटिंग क्षमताओं को विकसित करने के लिए ‘राष्ट्रीय क्वांटम मिशन’ (NQM) शुरू किया है। कारण (R) : क्वांटम कंप्यूटर ‘क्यूबिट्स’ का उपयोग करते हैं, जो उन्हें क्लासिकल कंप्यूटरों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से जटिल गणनाएँ करने में सक्षम बनाते हैं। उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

(अ) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है। Explanation: (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है। व्याख्या : अभिकथन (A): भारत सरकार ने क्वांटम तकनीक में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए National Quantum Mission (NQM) शुरू किया है। कारण (R): पारंपरिक (क्लासिकल) कंप्यूटर बिट्स (0 और 1) का उपयोग करते हैं, जबकि क्वांटम कंप्यूटर ‘क्यूबिट्स’ (Qubits) पर काम करते हैं, जिससे वे अत्यधिक जटिल गणनाओं को बहुत तेजी से हल कर सकते हैं। यह कारण सीधे तौर पर NQM की आवश्यकता की व्याख्या करता है।

No schema found.

Scroll to Top