
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप सी (Group C) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 2619 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें इंडस्ट्री इंस्पेक्टर, टेक्निकल असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर और क्लर्क-टाइपिस्ट आदि शामिल हैं। जो भी उम्मीदवार इस MPSC ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए इच्छुक हैं, वे 27 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार आयु सीमा, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।









