
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2020-2026 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। यह परीक्षा 07 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो 09 जुलाई से 12 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे तक) के बीच ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।









