धारा 238 BNS VS धारा 201 IPC: अपराध के साक्ष्य का विलोपन (Causing disappearance of evidence) या अपराधी को बचाने के लिए झूठी जानकारी देना
सजा (Punishment)
विभिन्न प्रकार
संज्ञेय (Cognizable)
अपराध के अनुसार
जमानतीय (Bailable)
अपराध के अनुसार
समझौता योग्य (Compoundable
गैर-शमनीय
विचारणीय न्यायालय (Court)
मुख्य न्यायालय के समान
IPC (पुराना कानून)
धारा 201
जो कोई जानते हुए… कि अपराध किया गया है… अपराधी को कानूनी दंड से बचाने के इरादे से, उस अपराध के साक्ष्य को विलोपित (Disappear) कर देगा… (मृत्यु से दंडनीय मामले में 7 वर्ष, उम्रकैद में 3 वर्ष, अन्य में 1/4थ)।
BNS (नया कानून)
धारा 238
जो कोई जानते हुए… कि अपराध किया गया है… अपराधी को बचाने के इरादे से, उस अपराध के साक्ष्य को विलोपित (Disappear) कर देगा या झूठी जानकारी देगा… (मृत्यु दंड वाले में 7 वर्ष, आजीवन में 3 वर्ष, अन्य में 1/4th)।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
सबूत मिटाना! (Destroying Evidence)। यदि 'A' ने 'B' का खून कर दिया, और आप 'A' के दोस्त होने के नाते खून से सने हथियारों और कपड़ों को नदी में फेंक देते हैं या जला देते हैं (ताकि A बच जाए), तो आप पर BNS 238 (IPC 201) का मुकदमा चलेगा। चूंकि आपने मर्डर केस (Death Penalty offense) के सबूत मिटाए हैं, तो आपको भी 7 साल की जेल हो सकती है।
तुलना
अपराधियों के मददगारों (Accomplices after the fact) के खिलाफ सबसे आम धारा।