Antriksh Anusndhan Free Mock Test – Part 5
- The countdown timer will display the remaining time.
- Each correct answer carries +1 mark.
- Each wrong answer carries -0.33 negative marks.
- Exam auto-submits when time runs out.
Antriksh Anusndhan Free Mock Test – Part 5
Exam Summary
| Total Questions | 0 |
|---|---|
| Attempted | 0 |
| Answered Correctly | 0 |
| Answered Incorrectly | 0 |
| Total Score | 0 |
Detailed Solutions
किस संगठन ने अगस्त 2024 में भारत का पहला पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट लॉन्च किया –
(स) स्पेस ज़ोन इंडिया Explanation: स्पेस ज़ोन इंडिया व्याख्या : 24 अगस्त को भारत ने अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 लॉन्च किया। चेन्नई के थिरुविदंधई से मोबाइल लॉन्चर के जरिए रॉकेट की लॉन्चिंग हुई। 50 पीको उपग्रह और तीन क्यूब उपग्रहों को लेकर गए इस रॉकेट को मोबाइल ट्रेजेक्ट्री का इस्तेमाल कर प्रक्षेपित किया गया। इस रॉकेट ने लगभग 35 किलोमीटर ऊंचाई तक उडान भरी और यह कई प्रयोग करने के बाद कुछ ही क्षणों के भीतर पृथ्वी पर वापस लौट आया।
नासा (NASA) का मुख्यालय किस शहर में स्थित है?
(स) वाशिंगटन डीसी Explanation: वाशिंगटन डीसी व्याख्या : नासा का मुख्यालय वाशिंगटन, डीसी में स्थित है, जहाँ प्रशासक का कार्यालय एजेंसी के लिए व्यापक रणनीतिक दिशा प्रदान करता है।
1981 में इसरो (ISRO) द्वारा प्रक्षेपित किया गया प्रथम भूस्थैतिक उपग्रह कौन सा था?
(स) एप्पल (APPLE) Explanation: एप्पल (APPLE)
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र भारत में कहाँ स्थित है?
(स) श्रीहरिकोटा Explanation: श्रीहरिकोटा
नासा की रिसेप्शन लॉबी में लगाये गये चित्र में किस भारतीय राजा को दर्शाया गया है –
(स) टीपू सुल्तान Explanation: टीपू सुल्तान व्याख्या : नासा की रिसेप्शन लॉबी में टीपू सुल्तान का चित्र प्रदर्शित है। टीपू सुल्तान को उनके नवोन्मेष और रॉकेट तकनीक के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है, जो आधुनिक रॉकेट विज्ञान का एक आधार था।
भारत ने कई कृत्रिम उपग्रह (सेटेलाइट) बनाए और प्रक्षेपित किए हैं। निम्न में से प्रथम भारतीय कृत्रिम उपग्रह को पहचानिए:
(ब) आर्यभट्ट Explanation: आर्यभट्ट व्याख्या : भारत की पहली सैटेलाइट आर्यभट्ट 19 अप्रैल 1975 को लॉन्च हुई थी। यह भारत का पहला स्पेस मिशन था जिसकी शुरुआत 1968 में हुई थी। यह पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया था और 19 अप्रैल 1975 को कपुस्टिन यार से सोवियत कॉसमॉस -3 एम रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था।
निम्न में से भारत में जन्मी, कौन सी अंतरिक्ष यात्री थी जिनकी वापसी के दौरान कोलंबिया के अंतरिक्ष यान में मृत्यु हो गई थी –
(स) कल्पना चावला Explanation: कल्पना चावला व्याख्या : कल्पना चावला (17 मार्च, 1962 – 1 फरवरी, 2003) का जन्म भारत के करनाल में हुआ था। वह पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्होंने पहली बार 1997 में मिशन विशेषज्ञ और प्राथमिक रोबोटिक आर्म ऑपरेटर के रूप में स्पेस शटल कोलंबिया पर उड़ान भरी थी।
प्रथम भारतीय उपग्रह का नाम है:
(अ) आर्यभट्ट Explanation: आर्यभट्ट व्याख्या : आर्यभट्ट अंतरिक्ष यान, प्रसिद्ध भारतीय खगोलशास्त्री के नाम पर, भारत का पहला उपग्रह था; यह पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया था और 19 अप्रैल, 1975 को कपुस्टिन यार से सोवियत कॉसमॉस -3 एम रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था।
प्रथम भारतीय अन्तरिक्षयान जो 3 सदस्यों को ले जाएगा और वह अंतरिक्ष में 3 दिनों के लिए रहेगा :
(स) गगनयान Explanation: गगनयान व्याख्या : गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है जिसके तहत एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जाएंगे। मिशन 2024 के आखिर या 2025 तक लॉन्च हो सकता है। गगनयान में तीन दिनों का मिशन होगा जिसके तहत एस्ट्रोनॉट्स के दल को 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा।
भूस्थिर उपग्रहों का स्थापन पृथ्वी तल से _____ किमी ऊपर की दूरी पर किया जाता है।
(स) 36000 Explanation: 36000 व्याख्या : भूस्थिर उपग्रहों को पृथ्वी की सतह से 36,000 किमी ऊपर भूस्थिर कक्षा में स्थापित किया जाता है, जिससे वे पृथ्वी के घूर्णन के साथ तालमेल बनाए रखते हैं।
निम्नलिखित में से किस वर्ष में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की स्थापना की गई थी –
(ब) 1962 Explanation: 1969 व्याख्या : पहले इसरो को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इन्कोस्पार) के नाम से जाना जाता था, जिसे डॉ. विक्रम ए. साराभाई की दूरदर्शिता पर 1962 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। इसरो का गठन 15 अगस्त, 1969 को किया गया था तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए विस्तारित भूमिका के साथ इन्कोस्पार की जगह ली।
अगर किसी वस्तु को 11.2 km/s से अधिक वेग से पृथ्वी से ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो वस्तु
(स) अंतरिक्ष में चली जाएगी Explanation: अंतरिक्ष में चली जाएगी व्याख्या : किसी वस्तु को 11.2 किमी/से (पृथ्वी के पलायन वेग) से अधिक वेग से फेंकने पर वह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से मुक्त होकर अंतरिक्ष में चली जाती है।
भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.एस.टी.) 2007 में कहाँ पर स्थापित किया गया था –
(स) तिरुवनंतपुरम Explanation: तिरुवनंतपुरम व्याख्या : भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी), एशिया का पहला अंतरिक्ष विश्वविद्यालय, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 2007 में तिरुवनंतपुरम में स्थापित किया गया था।
चंद्रमा के सतह पर चलने वाला पहला मानव :
(स) नील आर्मस्ट्रांग Explanation: नील आर्मस्ट्रांग व्याख्या : अपोलो 11 का चालक दल 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरा था। 20 जुलाई, 1969 को अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 के चंद्र मॉड्यूल से उतरकर चंद्रमा की सतह पर उतरे, ऐसा करने वाले वे इतिहास के पहले इंसान थे।
वह कृत्रिम उपग्रह जिसे उसी स्थान से अवलोकन करने पर उसे निश्चित स्थिति (फिक्सड् पोजीशन) में देखा जाता है :
(अ) भू-स्थैतिक उपग्रह Explanation: भू-स्थैतिक उपग्रह व्याख्या : भू-स्थैतिक उपग्रह पृथ्वी के एक स्थान से स्थिर दिखाई देता है क्योंकि इसकी कक्षा पृथ्वी के घूर्णन के अनुरूप होती है। पृथ्वी की सतह से भूस्थिर उपग्रह की अनुमानित ऊंचाई 36000 km है। भूस्थिर कक्षा एक वृत्ताकार कक्षा है।
विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (अंतरिक्ष केंद्र) स्थित है-
(अ) तिरुवनंतपुरम Explanation: तिरुवनंतपुरम व्याख्या : विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) भारत के केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम में स्थित है। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का एक प्रमुख केंद्र है।
भारत की पहली सौर वेधशाला ने सूर्य – पृथ्वी के गंतव्य बिंदु L1 की यात्रा कब आरंभ की थी –
(द) सितंबर 02, 2023 Explanation: सितंबर 02, 2023 व्याख्या : इसरो (ISRO) द्वारा लॉन्च की गई भारत की पहली सौर वेधशाला “आदित्य-L1” ने 2 सितंबर, 2023 को सूर्य-पृथ्वी के लैग्रेंजियन बिंदु L1 की यात्रा आरंभ की। इसका उद्देश्य सौर गतिविधियों का अध्ययन करना है।
चद्रयान-3 मिशन को लांच (प्रक्षेपण) करने के लिए इसरो (ISRO) का संक्रयात्मक हैवी लिफ्ट लांच वाहन कौन सा है –
(स) LVM3-M4 Explanation: LVM3-M4 व्याख्या : चंद्रयान-3 मिशन को ISRO के LVM3-M4 (Launch Vehicle Mark-3) रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया। यह भारत का हैवी लिफ्ट लॉन्च वाहन है, जो भारी उपग्रहों और मिशनों के लिए उपयोग होता है।
निम्न में से कौन सा इसरो (ISRO) द्वारा लांच किया गया अंतरिक्ष मिशन नहीं है –
(ब) मंगलयान Explanation: अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम (स्पेस शटल) व्याख्या : ISRO ने चंद्रयान, मंगलयान और आदित्य L1 जैसे मिशन लॉन्च किए हैं। अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम NASA का है, न कि ISRO का।
जी. पी. एस (GPS) प्रणाली का मुख्य कार्य है :-
(ब) नाव्यता (नेविगेशन) और स्थिति का पता लगाना Explanation: नाव्यता (नेविगेशन) और स्थिति का पता लगाना व्याख्या : GPS (Global Positioning System) का उपयोग नेविगेशन और भौगोलिक स्थिति निर्धारित करने के लिए किया जाता है। यह उपग्रहों पर आधारित तकनीक है।
अमरीका (US) द्वारा विकसित की गयी वैश्विक उपग्रह – आधारित नाव्य (नेविगेशन) प्रणाली का नाम है :-
(अ) GPS Explanation: GPS व्याख्या : GPS अमेरिका द्वारा विकसित नेविगेशन प्रणाली है। अन्य विकल्प जैसे गैलीलियो (EU), बेईदो (चीन), और ग्लोनास (रूस) अलग-अलग देशों की प्रणालियां हैं।
निम्नलिखित में से किस दिन को भारत में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ घोषित किया गया है –
(ब) 23 अगस्त Explanation: 23 अगस्त व्याख्या : 23 अगस्त 2023 को भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और उसके दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान करने के लिए, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में घोषित किया।
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक के रूप में कौन विख्यात है –
(ब) डॉ. विक्रम साराभाई Explanation: डॉ. विक्रम साराभाई व्याख्या : डॉ. विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत की, जो आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। डॉ. विक्रम साराभाई को 1962 में शांति स्वरूप भटनागर पदक मिला। राष्ट्र ने उन्हें 1966 में पद्म भूषण और 1972 में पद्म विभूषण (मरणोपरांत) पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
भारत द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया पहला उपग्रह था:
(द) आर्यभट्ट Explanation: आर्यभट्ट व्याख्या : भारत की पहली सैटेलाइट आर्यभट्ट 19 अप्रैल 1975 को लॉन्च हुई थी। यह भारत का पहला स्पेस मिशन था जिसकी शुरुआत 1968 में हुई थी। यह पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया था और 19 अप्रैल 1975 को कपुस्टिन यार से सोवियत कॉसमॉस -3 एम रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था।
पहला शैक्षणिक उपग्रह __ ISRO द्वारा ____ वर्ष में छोड़ा गया था।
(द) EDUSAT, 2004 Explanation: EDUSAT, 2004 व्याख्या : EDUSAT (GSAT-3) भारत का पहला शैक्षणिक उपग्रह था, जिसे ISRO ने विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की सुविधा के लिए 2004 में लॉन्च किया।
