Uchch Nyayaly Free Mock Test – Part 3
- The countdown timer will display the remaining time.
- Each correct answer carries +1 mark.
- Each wrong answer carries -0.33 negative marks.
- Exam auto-submits when time runs out.
Uchch Nyayaly Free Mock Test – Part 3
Exam Summary
| Total Questions | 0 |
|---|---|
| Attempted | 0 |
| Answered Correctly | 0 |
| Answered Incorrectly | 0 |
| Total Score | 0 |
Detailed Solutions
राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ ने उच्च न्यायालय राजस्थान (जयपुर में स्थायी पीठ की स्थापना) आदेश, 1976 के तहत अपना कार्य कब से प्रारम्भ किया –
(स) 1 जनवरी, 1977 Explanation: 31 जनवरी, 1977
निम्नलिखित में से कौन सा जिला राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है –
(अ) भीलवाड़ा Explanation: भीलवाड़ा व्याख्या : भीलवाड़ा जिला राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। भीलवाड़ा जिला राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ के अधिकार क्षेत्र में आता है।
जोधपुर में राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी की स्थापना कब हुई –
(द) 24 जनवरी, 2007 Explanation: 24 जनवरी, 2007
राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे –
(अ) कमल कान्त वर्मा Explanation: कमल कान्त वर्मा व्याख्या : प्रथम मुख्य न्यायाधीश कमला कांत वर्मा थे। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी । सर्व श्री पी.सत्यनारायण राव, वी.विश्वनाथन और बी.के.गुप्ता की समिति की रिपोर्ट पर जयपुर खंडपीठ को वर्ष 1958 में समाप्त कर दिया गया था।
निम्न में से किस जिला मुख्यालय पर जिला एवं सत्र न्यायालय का मुख्यालय नहीं है –
(ब) बाड़मेर Explanation: बाड़मेर व्याख्या : प्रदेश का बाड़मेर जिला जहां जिला एवं सेशन न्यायालय जिला मुख्यालय पर नहीं होकर बालोतरा शहर में है। बाड़मेर जिले का जिला एवं सेशन न्यायालय बालोतरा में स्थापित होने का एकमात्र कारण यह था कि पूर्व में जालोर जिले में कोई पृथक से जिला एवं सेशन न्यायालय स्थापित नहीं था।
किस समिति की सिफारिश पर 1958 में राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर बेंच को समाप्त किया गया था –
(ब) सत्यनारायण राव समिति Explanation: सत्यनारायण राव समिति व्याख्या : सत्यनारायण राव, वी. विश्वनाथन और बी. के. गुप्ता की समिति की रिपोर्ट पर जयपुर खंडपीठ को वर्ष 1958 में समाप्त कर दिया गया था।
जिला न्यायाधीश नियुक्त किये जाते हैं –
(द) राज्यपाल द्वारा Explanation: राज्यपाल द्वारा
राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण की जयपुर पीठ के क्षेत्राधिकार में आने वाले संभागों के सही समूह को पहचानिए ।
(द) जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा Explanation: जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा
संविधान के अनुच्छेद 217 के अनुसार, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति से भिन्न किसी न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति किसके परामर्श उपरांत करेगा –
(ब) राजस्थान के राज्यपाल, भारत के मुख्य न्यायमूर्ति तथा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति। Explanation: राजस्थान के राज्यपाल, भारत के मुख्य न्यायमूर्ति तथा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति। व्याख्या : भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के अनुसार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और राज्य के राज्यपाल से परामर्श करके यह नियुक्ति करते हैं। मुख्य न्यायाधीश के अलावा किसी अन्य न्यायाधीश की नियुक्ति के मामले में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श किया जाता है।
राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रथम और नवीनतम मुख्य न्यायाधीश कौन हैं जिन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर आसीन किया गया है –
(स) न्यायाधीश के.एन. वाँचू और न्यायाधीश अगस्टाइन जॉर्ज मसीह Explanation: न्यायाधीश के.एन. वाँचू और न्यायाधीश अगस्टाइन जॉर्ज मसीह व्याख्या : न्यायमूर्ति कैलास नाथ वांचू ने भारत के 10वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। 1951-58 में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह ने राजस्थान उच्च न्यायालय के 41वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
निम्नांकित में से किसने 29 अगस्त, 1949 को राजस्थान उच्च न्यायालय के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी –
(ब) राजप्रमुख महाराजा सवाई मान सिंह Explanation: राजप्रमुख महाराजा सवाई मान सिंह व्याख्या : दिनांक 29.08.1949 को राजप्रमुख महामहिम महाराजा सवाई मान सिंह द्वारा 11 माननीय न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई।
राज्य के उच्च न्यायालय के बारे में निम्नलिखित पर विचार कीजिए- 1. संविधान के अनुच्छेद 213 में प्रावधान है, कि प्रत्येक राज्य में एक उच्च न्यायालय होगा। 2. राज्य उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है। 3. अनुच्छेद 226 के अंतर्गत उच्च न्यायालय को कुछ लेख जारी करने का अधिकार है। 4. भारतीय संविधान के प्रावधान के तदनुसार दो या दो से अधिक राज्यों के लिए एक ही उच्च न्यायालय का गठन किया जा सकता है। नीचे दिए हुए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(अ) 2, 3 और 4 सही है Explanation: 2, 3 और 4 सही है व्याख्या : -अनुच्छेद-214 में राज्यों के लिए उच्च न्यायालयों का प्रावधान किया गया है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा सम्बन्धित राज्य के राज्यपाल से परामर्श के बाद की जाती है तथा अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श से की जाती है।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
(द) राष्ट्रपति Explanation: राष्ट्रपति व्याख्या : भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। अनुच्छेद 217(1) के मुताबिक, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं।
राज्य अटॉर्नी जनरल कितने समय के लिए नियुक्त किया जाता है –
(द) अवधि निर्दिष्ट नहीं है Explanation: अवधि निर्दिष्ट नहीं है व्याख्या : राज्य अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति की कोई निश्चित अवधि नहीं होती है। यह सामान्यतः राज्य सरकार की आवश्यकताओं और अटॉर्नी जनरल के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए कौनसा अधिनियम लागू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना –
(द) सुनवाई का अधिकार अधिनियम Explanation: सुनवाई का अधिकार अधिनियम व्याख्या : राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम लागू करने वाला पहला राज्य बना, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है।
निम्नलिखित में से कौन राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश था, जब भारत के राष्ट्रपति ने 1956 में भारत के मुख्य न्यायाधीश एस.आर. दास की सिफारिश पर राजस्थान के जजों की नियुक्ति के नये वारंट जारी किये थे –
(अ) कैलाश वांचू Explanation: कैलाश वांचू व्याख्या : 2 जनवरी, 1951 को वांचू जे को राजस्थान उच्च न्यायालय के भाग बी के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 1956 में, कैलाश वांचू राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे जब राष्ट्रपति ने जजों की नियुक्ति के नए वारंट जारी किए थे।
राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर प्रधान पीठ के क्षेत्राधिकार में कितनी जजशिप हैं –
(अ) 19 Explanation: 19 व्याख्या : राजस्थान राज्य का उद्घाटन 30 मार्च, 1949 को हुआ और तत्समय जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और अलवर में कार्यरत पाँच रियासतकालीन उच्च न्यायालयों को राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949 द्वारा समाप्त कर दिया गया और राजस्थान में उच्च न्यायालय, जोधपुर का उद्घाटन किया गया। राजस्थान में 35 न्यायाधीश हैं, जिनमें से 19 राजस्थान उच्च न्यायालय मुख्य पीठ जोधपुर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, जबकि 16 राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर के अधिकार क्षेत्र में हैं।
राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य सीट (प्रिन्सिपल सीट) कहाँ स्थित है –
(ब) जोधपुर Explanation: जोधपुर व्याख्या : राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य सीट जोधपुर में है, जबकि इसकी एक बेंच जयपुर में भी स्थित है।
राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना किस वर्ष हुई –
(स) 1949 Explanation: 1949 व्याख्या : राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना 1949 में जयपुर में की गई थी और इसका उद्घाटन 29 अगस्त 1949 को राजप्रमुख महाराजा सवाई मान सिंह ने किया था, बाद में 1956 में राजस्थान के पूर्ण एकीकरण के बाद सत्यनारायण राव समिति की सिफारिश पर इसे जोधपुर में स्थानांतरित कर दिया गया। प्रथम मुख्य न्यायाधीश कमला कांत वर्मा थे।
1958 में, राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ भारत सरकार द्वारा गठित एक समिति की सिफारिश पर समाप्त कर दी गई। इस समिति में निम्नांकित में से कौन सदस्य नहीं था –
(ब) इंद्रनाथ मोदी Explanation: इंद्रनाथ मोदी व्याख्या : राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी । सर्व श्री पी.सत्यनारायण राव, वी.विश्वनाथन और बी.के.गुप्ता की समिति की रिपोर्ट पर जयपुर खंडपीठ को वर्ष 1958 में समाप्त कर दिया गया था।
जब किस उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश प्रशासनिक हैसियत से काम करता है तो वह अधीन होता है-
(अ) उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशें में से किसी की भी रिट अधिकारिता के Explanation: उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशें में से किसी की भी रिट अधिकारिता के व्याख्या : उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश दोहरी भूमिका निभाता है। प्रथम वह न्यायिक कार्य करता है एवं द्वितीय वह प्रशासनिक हैसियत से कार्य करता है। प्रशासनिक हैसियत से कार्य करते हुए वह निचली अदालतों का पर्यवेक्षण, अधीक्षण, प्रशासन एवं नियंत्रण करता है। इन कार्यों में अव्यवहार करने पर वह अन्य न्यायाधीशों की रिटों की अधिकारिता में आता है।
निम्न कथनों पर विचार कीजिये – 1. जिले में सबसे बड़ी फौजदारी अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत होती है 2. जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा उच्च न्यायालय के परामर्श से की जाती है 3. जिला न्यायाधीश बनने के लिये एक व्यक्ति को सात वर्ष या उससे अधिक का विधि कार्य का अनुभव होना चाहिये या उसे संघ या राज्य की न्यायिक सेवा का अधिकारी होना चाहिये 4. जब सत्र न्यायालय मौत की सजा देता है तो इसका कार्यान्वयन करने से पहले इसे उच्च न्यायालय द्वारा अनुमोदित होना चाहिये दिये गये कथनों में से कौन से कथन सत्य हैं –
(ब) 2, 3 और 4 Explanation: 1, 2, 3 और 4 व्याख्या : जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत सबसे बड़ी फौजदारी अदालत होती है। इनकी नियुक्ति राज्यपाल करता है उच्च न्यायालय के परामर्श से। 7 वर्ष का अनुभव या न्यायिक सेवा अनिवार्य है। मौत की सजा पर उच्च न्यायालय की पुष्टि आवश्यक होती है।
सूची I (रिटें) सूची II (शाब्दिक अर्थ) A. परमादेश 1. किस आज्ञापत्र या अधिकार से B. बंदी प्रत्यक्षीकरण 2. हमारा आदेश है C. अधिकार पृच्छा 3. प्रमाणित करने को D. उत्प्रेषण लेख 4. सशरीर प्रस्तुत करना कूट : A B C D
(द) 2 4 1 3 Explanation: 2 4 1 3 व्याख्या : परमादेश → हमारा आदेश है बंदी प्रत्यक्षीकरण → सशरीर प्रस्तुत करना अधिकार पृच्छा → प्रमाणित करने को उत्प्रेषण लेख → किस आज्ञापत्र या अधिकार से
किसी राज्य के उच्च न्यायालय की कौनसी मुख्य अधिकारिताएँ है- 1. रिट अधिकारिता 2. अपीलीय अधिकारिता 3. पर्यवेक्षीय अधिकारिता 4. परामर्शदायी अधिकारिता
(ब) 1, 2 और 3 Explanation: 1, 2 और 3 व्याख्या : राज्य के उच्च न्यायालय के पास रिट, अपीलीय तथा पर्यवेक्षीय अधिकारिता होती है। परामर्शदायी अधिकारिता केवल उच्चतम न्यायालय को प्राप्त है (अनुच्छेद 143)।
राजस्थान उच्च न्यायालय की पीठ _______ में है।
(स) जयपुर Explanation: जयपुर व्याख्या : राजस्थान उच्च न्यायालय की पीठ जयपुर में है। इसकी मुख्य पीठ जोधपुर में भी है।
