धारा 310(4) BNS बनाम धारा 399 IPC: डकैती करने के लिए तैयारी करना (Making preparation to commit dacoity)
सजा (Punishment)
कठोर कारावास
संज्ञेय (Cognizable)
संज्ञेय
जमानतीय (Bailable)
गैर-जमानती
समझौता योग्य (Compoundable
गैर-शमनीय
विचारणीय न्यायालय (Court)
सेशन कोर्ट
IPC (पुराना कानून)
धारा 399
जो कोई डकैती (Dacoity) करने के लिए कोई तैयारी (Preparation) करेगा, वह 10 वर्ष तक के कठिन कारावास से, और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
BNS (नया कानून)
धारा 310(4)
BNS 310(4): जो कोई डकैती करने के लिए कोई तैयारी करेगा, वह 10 वर्ष तक के कठिन कारावास और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।
विशेषज्ञ टिप्पणी (Expert Analysis)
डकैती की 'तैयारी' करना अपने आप में अपराध! भारतीय दंड संहिता में 'तैयारी (Preparation)' करना आम तौर पर अपराध नहीं होता (जैसे चोरी की प्लानिंग करना)। लेकिन 'डकैती (Dacoity)' इतना संगीन अपराध है कि अगर 5-6 लोग रात को एक जगह बैठकर हथियार साफ़ कर रहे हों और बैंक लूटने का 'नक्शा (Map)' बना रहे हों। अगर पुलिस उन्हें वहां सिर्फ 'तैयारी' करते हुए (Making Preparation) पकड़ ले, तो भी उन पर BNS 310(4) (पुरानी IPC 399) लगेगी, जिसमें 10 साल की कठोर जेल होगी।
तुलना
Criminal Law का सामान्य नियम—’Preparation is not punishable’—का यह एक प्रमुख अपवाद (Exception) है। डकैती की तैयारी (IPC 399 / BNS 310) 10 वर्ष के दंडनीय अपराध के रूप में बरकरार है।
Pramod Editor-in-Chief
Pramod is the Founder and Editor-in-Chief of StudyHub. He holds a Master's degree and is currently pursuing a Ph.D. in Geology, alongside more than 7+ years spent building and verifying competitive exam content for Indian aspirants. He leads StudyHub's editorial process across Indian Polity, the Constitution, Indian Economy, History, Geography, Science, and the platform's other subject areas — checking every article against primary sources (bare act text and Gazette notifications for constitutional topics, government and Economic Survey data for economy content, standard reference material elsewhere) and flagging it for re-verification whenever a relevant amendment, policy, or data update makes an earlier version outdated.